
महिलाओं की ताजा लाशों से दरिंदगी... कब्रिस्तान के बाहर भीड़ ने घेर लिया 'हैवान', पुलिस किसी तरह ले गई बचाकर
AajTak
Khandwa grave desecration: कब्रिस्तान के बाहर आक्रोशित भीड़ ने हैवान अय्यूब खान को जनता के हवाले करने की मांग की, लेकिन पुलिस और समाज के बुजुर्गों ने समझदारी दिखाई और मॉब लिंचिंग की घटना टल गई.
MP के खंडवा में महिलाओं की ताजा कब्रों को खोदकर शवों से छेड़छाड़ करने वाले अपराधी के खिलाफ समाज में गहरा आक्रोश फैल गया. यह गुस्सा तब भड़क उठा जब पुलिस उसे कब्रिस्तान में मौका मुआयना के लिए लाई. यहां आक्रोशित भीड़ आरोपी पर टूट पड़ी. हालांकि, पुलिस और बुजुर्गों की सूझबूझ से मॉब लिंचिंग की घटना टल गई. प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (NSA) के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया.
दरअसल, खंडवा के बड़े कब्रिस्तान में हाल ही में महिलाओं की कब्रों को खोलकर शवों से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया था. इससे समाज में गुस्सा भड़क गया. कब्रिस्तान के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुंदवाड़ा गांव के 50 वर्षीय अय्यूब खान पिता ईस्माइल खान को गिरफ्तार किया.
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि तांत्रिक क्रिया के लिए उसने यह जघन्य कृत्य किया. अय्यूब एक आदतन अपराधी है, जो चोरी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लंबी सजा काट चुका है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन उसके कृत्य को लेकर गुस्सा थम नहीं रहा था. कल शाम, जब पुलिस उसे कब्रिस्तान में मौका मुआयना के लिए लाई, तो थोड़ी देर में सैकड़ों लोग जमा हो गए और उसे अपने तरीके से सजा देने की मांग करने लगे.
पुलिस को इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि केवल चार-पांच जवान उसे बाइक पर लाए थे. भीड़ का गुस्सा देखकर पुलिस घबरा गई. लोग उसे गोली मारने या फांसी देने की मांग कर रहे थे. मौके पर मौजूद कुछ बुजुर्गों और कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों ने संयम बरता और मॉब लिंचिंग की आशंका को टाल दिया. पुलिस किसी तरह उसे सुरक्षित वहां से ले गई.
एजाज खान नामक व्यक्ति ने बताया कि समाज में इतना गुस्सा है कि सभी चाहते हैं कि इस अपराधी को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने. कोई मृत शरीर के साथ छेड़छाड़ न करे. हमारी कमेटी भी चाहती है कि उसे फांसी दी जाए. हम पुलिस प्रशासन का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने तीन दिन में आरोपी को पकड़ लिया. उनकी टीम को धन्यवाद, जो रात-दिन मेहनत कर उसे गिरफ्तार किया.
जिला प्रशासन ने इस दुर्दांत अपराधी के पिछले गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (NSA) के तहत कार्रवाई की. कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी ऋषव गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर अय्यूब अली को कब्र खोदकर शवों को क्षत-विक्षत करने के मामले में NSA के तहत खंडवा जिला जेल में वर्ग सी में रखने के आदेश जारी किए हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








