
महिंद्रा ला सकती है 1 नहीं 3 New Electric Car, Anand Mahindra ने लॉन्च किया टीजर
AajTak
Mahindra New Electric Car : महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार की लॉन्च को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं. अब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने इससे जुड़ा एक टीजर लॉन्च करके कई सारे संकेत दिए हैं..
महिंद्रा एंड महिंद्रा इंडिया के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में दमदार एंट्री की तैयारी में है. कंपनी की इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होने को लेकर कई स्पाई खबरें बीते दिनों में सामने आई हैं, लेकिन ये असल में दिखने में कैसी होगी इसकी झलक इसके टीजर में मिलती है. खुद आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ये टीजर लॉन्च किया है. We’re imagining a whole new World. And the first babies to be born in this new World are getting restless… @born_electric #BornElectricVisionpic.twitter.com/LDpBXBbd87

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












