
महासचिव पद से हटाए गए कुणाल घोष, पार्टी की विचारधारा से अलग बयानबाजी पर TMC ने की कार्रवाई
AajTak
कुणाल घोष ने कहा कि, 'मैंने महीनों पहले ही पार्टी को लिख दिया था कि मैं जीएस और स्पीकर के पद पर बने नहीं रहना चाहता. बावजूद इसके पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी. यदि कोई क्विज़ मास्टर कहता है कि मुझे हटा दिया गया है, तो मैं उससे पूछता हूं कि मैंने पहले ही पद छोड़ने के लिए कहा था. मुझे कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन मुझे इसकी ज़रूरत नहीं है.
टीएमसी ने कुणाल घोष को राज्य संगठन महासचिव पद से हटा दिया है. पार्टी लाइन से अलग विचारधारा व्यक्त करने को लेकर उनपर ये कार्रवाई हुई है. पार्टी ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. टीएमसी की ओर से कहा गया है कि, कुणाल घोष ऐसे विचार व्यक्त कर रहे हैं जो पार्टी के विचारों से मेल नहीं खाते. यह स्पष्ट करना जरूरी है कि ये उनकी निजी राय है, और इसके लिए पार्टी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए.
मुख्यालय से जारी बयानों को ही पार्टी के ऑफिशियल बयान मानना चाहिए. घोष को पहले पार्टी प्रवक्ता की भूमिका से मुक्त कर दिया गया था, अब उन्हें प्रदेश संगठन महासचिव के पद से हटा दिया गया है. हम सभी मीडिया आउटलेट्स से आग्रह करते हैं कि उनके विचारों को पार्टी के विचारों के साथ न मिलाएं, क्योंकि ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
मैंने पहले ही छोड़ दिया था पदः कुणाल घोष कुणाल घोष ने कहा कि, 'मैंने महीनों पहले ही पार्टी को लिख दिया था कि मैं जीएस और स्पीकर के पद पर बने नहीं रहना चाहता. बावजूद इसके पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी. यदि कोई क्विज़ मास्टर कहता है कि मुझे हटा दिया गया है, तो मैं उससे पूछता हूं कि मैंने पहले ही पद छोड़ने के लिए कहा था. मुझे कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन मुझे इसकी ज़रूरत नहीं है, मैंने पहले ही पार्टी से मुझे मेरे पद से मुक्त करने के लिए कह दिया है. मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं. मैंने किसी के बारे में कुछ नहीं कहा है.'
पहले ही दे चुके थे इस्तीफा बता दें कि, तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने मार्च में ही पार्टी के प्रवक्ता और प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल से किए एक पोस्ट में लिखा था, 'मैं टीएमसी का प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता नहीं रहना चाहता. मैं सिस्टम में मिसफिट हूं. मैं पार्टी कार्यकर्ता बनकर रहना पसंद करूंगा. कृपया दलबदल की अफवाहों पर ध्यान दें'. उन्होंने X पर अपना बायो भी बदल लिया था और पार्टी का नाम हटाकर खुद को सिर्फ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता बताया था.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










