
महाशक्तियों की महाबैठक आज, पुतिन से मिलेंगे PM मोदी... SCO समिट के जॉइंट स्टेटमेंट पर रहेगी दुनिया की निगाह
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से तिआनजिन में मुलाकात कर आतंकवाद, व्यापार और सहयोग पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, ट्रंप टैरिफ़ और व्यापार घाटे पर भी विचार किया. सोमवार को SCO लीडर्स की बैठक होगी, जिसमें सभी सदस्य देशों के नेता हिस्सा लेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन के दौरे पर हैं. रविवार को तिआनजिन में उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. वहीं, एससीओ समिट के दौरान सदस्य देश के नेताओं का औपचारिक ग्रुप फोटो सेशन भी हुआ, जिसमें पीएम मोदी पहली पंक्ति में खड़े नजर आए. उनके साथ मेजबान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी खड़े थे. जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन ने समिट से पहले अंतरराष्ट्रीय अतिथियों के स्वागत में एक भव्य भोज का आयोजन किया. अब सोमवार यानी 1 सितंबर को SCO लीडर्स की मीटिंग होगी. ऐसे में जॉइंट स्टेटमेंट पर दुनिया की निगाहें टिकी रहेंगी. सोमवार को पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात भी होगी.
रविवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात में क्या-क्या हुआ? विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की आतंकवाद, व्यापार और आपसी सहयोग पर अहम चर्चा हुई. पीएम मोदी ने सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और इस चुनौती से निपटने में चीन का सहयोग मांगा. चीन ने इस पर भारत को समर्थन देने का आश्वासन दिया.
ये भी पढ़ें- पुतिन से हाथ मिलाने के लिए कूद पड़े PAK पीएम शहबाज, SCO समिट में फोटो सेशन के बाद दिखा अनोखा नजारा, VIDEO
विक्रम मिसरी ने कहा कि जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठक के दौरान आतंकवाद को प्राथमिकता के तौर पर उठाया गया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सीमा पार आतंकवाद को प्राथमिकता के तौर पर उल्लेख किया, यह ऐसा मुद्दा है जो भारत और चीन दोनों को प्रभावित करता है और इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम इस संकट से निपटने के लिए एक-दूसरे के प्रति समझ और समर्थन बढ़ाएं. विदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद से निपटने में भारत और चीन के बीच आपसी समझ और सहयोग को मज़बूत करने की ज़रूरत पर बल दिया. मिसरी के अनुसार प्रधानमंत्री ने बैठक में साफ तौर पर कहा कि आतंकवाद दोनों देशों को प्रभावित करता है.
ट्रंप के टैरिफ पर क्या बात हुई?
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मिसरी से यह भी पूछा गया कि क्या दोनों नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ़ के प्रभावों पर चर्चा की. क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने भारतीय सामानों पर 50% और चीनी आयात पर 30% टैरिफ लगाया है. इस सवाल का जवाब देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों नेताओं ने वैश्विक आर्थिक स्थिति पर चर्चा की और इससे उत्पन्न चुनौतियों को स्वीकार किया. हालांकि उनका ध्यान मुख्य रूप से द्विपक्षीय मुद्दों पर रहा. उन्होंने इस पर विचार किया कि मौजूदा परिस्थितियों में भारत-चीन के बीच बेहतर समझ और आर्थिक सहयोग कैसे बढ़ाया जाए.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










