
महाराष्ट्र: NCP चीफ शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी, बिहार से किया गया फोन
AajTak
अज्ञात शख्स ने पवार के घर सिल्वर ओक पर फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी. धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि वह मुंबई आकर देसी कट्टे से पवार को जान से मार देगा.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (NCP) के मुखिया शरद पवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई. कॉल करने वाले शख्स ने पवार के घर सिल्वर ओक पर फोन कर उन्हें धमकी दी. फोन करने वाले व्यक्ति ने हिंदी भाषा में बात करते हुए कहा कि वह मुंबई आकर देसी कट्टे से पवार को जान से मार देगा. घटना के बाद नजदीकी गामदेवी पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.
पुलिस के मुताबिक फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है. फोन बिहार से आया था. फोन करने वाला शख्स इससे पहले भी पवार को फोन कर धमकी दे चुका है. उस वक्त पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी और समझा बुझाकर छोड़ दिया था. अभ दोबारा धमकी देने पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस का दवा है कि जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इससे पहले एनसीपी नेता शरद पवार तब भी चर्चा में आ गए थे, जब एक मराठी टीवी एक्ट्रेस को पवार के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था. केतकी चिताले नाम की टीवी एक्ट्रेस पर आरोप लगा था कि उन्होंने शरद पवार के खिलाफ कथित तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी, हालांकि चिताले ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया था.
मराठी अभिनेत्री पोस्ट के बाद उनके खिलाफ ठाणे के कलवा थाने में स्वप्निल नेटके ने 14 मई को शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद चिताले को 15 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके खिलाफ पुणे में भी एनसीपी के एक कार्यकर्ता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था. चिताले को ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था.
बता दें कि हाल ही में राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. बेनीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी. बाद में पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










