
महाराष्ट्र: ED के छापे पर बोले अनिल परब- सभी लेनदेन के बारे में दी गई है जानकारी
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को शिवसेना नेता अनिल परब के आवास पर छापेमारी की. ईडी ने परब के सरकारी और निजी आवास पर छापा मारा.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब के आवास समेत 7 जगहों पर छापेमारी की. ईडी ने मुंबई में अनिल परब के सरकारी और निजी आवास पर छापा मारा. इसके अलावा ईडी ने दापोली में उनके रिसॉर्ट और पुणे में कुछ जगहों पर छापे मारे. बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई दापोली रिसॉर्ट मामले से जुड़ी है.
प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई पर परब ने कहा, यह सबमिशन कोर्ट में दिया गया है. सभी लेन-देन के बारे में बताया गया है और अभी तक रिसोर्ट नहीं खुला है.
उन्होंने कहा, ईडी ने जांच शुरू कर मुझसे कई सवाल पूछे हैं. मैंने सभी प्रश्नों का उत्तर दिया है और मैंने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि मैं सभी प्रश्नों का जवाब दूंगा. परब ने कहा, अगर पैसे का कोई लेन-देन होता है तो वह कोर्ट के सामने आएगा. 6 करोड़ रुपये के बेहिसाब बताए जाने के संबंध में आयकर की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं है.
महाराष्ट्र सरकार में तीसरे मंत्री जिनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई अनिल पारब महाराष्ट्र सरकार में ऐसे तीसरे मंत्री हैं, जिनके खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल देशमुख गिरफ्तार किया था. इसके बाद अनिल देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था. हाल ही में ईडी ने अनिल परब के खिलाफ केस दर्ज किया था.
यह केस दापोली रिसॉर्ट से जुड़े मामले में दर्ज किया गया था. वहीं, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक भी अंडरवर्ल्ड से संपर्क और मनी लॉन्ड्रिग के मामले में जेल में बंद हैं.
BJP नेता ने की थी शिकायत बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि अनिल परब ने रत्नागिरी जिले की दापोली तहसील में पड़ने वाले मुरुड गांव में एक शानदार रिसॉर्ट बनवाया है. उनका आरोप था कि अनिल परब ने धोखाधड़ी और जालसाजी से रत्नागिरी में दापोली के पास 10 करोड़ की लागत से रिसॉर्ट बनवाया है. उन्होंने परब के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी. ये रिसॉर्ट खेती की जमीन पर लॉकडाउन के दौरान बनाया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










