
महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे बोले, बीजेपी ने भोले-भाले बाला साहेब को धोखा दिया, लेकिन मैं...
AajTak
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर शिवसेना के साथ गठबंधन में रहकर बाला साहेब ठाकरे को धोखा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, आरोप लगाया जाता है कि यह शिवसेना बाला साहेब के समय की शिवसेना नहीं है. यह सही है. बाला साहेब भोले भाले थे.
महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने बीजेपी को अपने भोले पिता और शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे को धोखा देते हुए देखा है, इसलिए वे बीजेपी के साथ चतुराई से पेश आ रहे हैं. इतना ही नहीं ठाकरे ने कहा, वे हिंदुत्व की आड़ में बीजेपी द्वारा खेले जा रहे खेल को नजरअंदाज नहीं कर सकते.
इतना ही नहीं उद्धव ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, वे हिंदुत्व के नए खिलाड़ियों पर ध्यान नहीं देते. उन्होंने एमएनएस का नाम लिए बिना कहा, पार्टी नए नए प्रयोग कर रही है, यह देखने के लिए कि कुछ उनके लिए काम करता है या नहीं. एजेंसी के मुताबिक, एक कार्यक्रम में बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर शिवसेना के साथ गठबंधन में रहकर बाला साहेब ठाकरे को धोखा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, आरोप लगाया जाता है कि यह शिवसेना बाला साहेब के समय की शिवसेना नहीं है. यह सही है. बाला साहेब भोले भाले थे. उद्धव ने कहा, मैंने खुद देखा है कि बीजेपी ने बालासाहेब को समय-समय पर कैसे धोखा दिया. इसलिए मैंने तुम्हारे साथ (बीजेपी) चतुराई से काम किया. मैं भोला भाला नहीं हूं. बाला साहेब ने हिंदुत्व के नाम पर खेले गए बीजेपी के खेलों को नजर अंदाज किया. लेकिन मैं उन्हें नजर अंदाज नहीं करूंगा. महाराष्ट्र सीएम ने कहा, उनके पिता ने अपने मन में हिंदुत्व को बसा लिया था. उद्धव ने कहा, शिवसेना हिंदुत्ववादी पार्टी है. जब उनसे राज ठाकरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैंने ऐसे खिलाड़ियों पर ध्यान नहीं देता. उन्होंने कहा, लोगों को पता है कि ऐसे लोग किन मैदानों पर कैसा खेल खेलते हैं. कभी ये मराठी का खेल खेलते हैं, कभी कभार ये लोग हिंदुत्व का खेल खेलते हैं. महाराष्ट्र के लोगों ने इनके खेल देखे हैं. उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण पर आदेश दिया है. यह पूरे देश के लिए है. केंद्र को इसे लेकर निर्देश जारी करने चाहिए. उन्होंने कहा, मैंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं पढ़ा है. लेकिन मैंने उसे समझने की कोशिश की है. उन्होंने कहा, यह आदेश किसी विशेषधर्म के स्पीकर हटाने को लेकर नहीं है. इस आदेश को सभी धर्मों को मानना चाहिए.
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर शिवसेना के साथ गठबंधन में रहकर बाला साहेब ठाकरे को धोखा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, आरोप लगाया जाता है कि यह शिवसेना बाला साहेब के समय की शिवसेना नहीं है. यह सही है. बाला साहेब भोले भाले थे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










