
महाराष्ट्र: हिंगोली में बनेगी देश की पहली ऑब्जर्वेटरी, ब्रह्मांड की प्रलयकारी घटनाओं के असर पर होगी स्टडी
AajTak
LIGO Project: भारत में अमेरिका के बाहर पहले लिगो प्रोजेक्ट की स्थापना होने जा रही है. यह ऑब्जर्वेटरी महाराष्ट्र के हिंगोली में बनेगी, जो ब्रह्मांड में प्रलयकारी घटनाओं से पृथ्वी पर आने वाली गुरुत्वाकर्षण तरंगों का अध्ययन करेगी. इस ऑब्जर्वेटरी के लिए पीएम मोदी की अध्यक्षता में 2600 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है.
केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के हिंगोली में इंटरफेरोमीटर, ग्रेविटेशनल वेब ऑब्जर्वेटरी (लिगो इंडिया) की स्थापना के लिए 2600 करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी है. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय बोर्ड की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है.
ब्रह्मांड की बेहतर समझ और न्यूट्रॉन सितारों व ब्लैक होल्स जैसी खगोलीय अवधारणाओं पर स्टडी करने वाले ऐसी दो ऑब्जर्वेटरी अमेरिका के वॉशिंगटन के हैनफोर्ड और लुइसियाना के लिविंग्सटॅन में हैं, अब तीसरी भारत में महाराष्ट्र के औंध के अंजनवाड़ी दुधाला इलाके में बनने जा रही है, जहां ब्रह्मांड में प्रलयकारी घटनाओं से पृथ्वी पर आने वाले गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अध्ययन.
पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मार्च 2016 में ऑब्जर्वेटी बनाने पर सहमति बनी थी, जिसके बाद हिंगोली जिला प्रशासन ने ऑब्जर्वेटरी के लिए 225 हेक्टेयर जमीन आवंटित की थी, जिसके बाद प्रोजेक्ट निर्माण के लिए केंद्र सें मंजूरी मिलना बाकी थी.
इसलिए औंध को चुना गया
परमाणु उर्जा विभाग के मुताबिक प्रयोग करने के लिए एक सपाट जगह की जरूरत थी. करीब चार किलोमीटर की ऐसी पट्टी, जिसमें बिना अवरोध के सीधी सपाट जगह पर लेजर का अध्ययन किया जा सके. औंध की जमीन ऐसी स्थिति के लिए बिल्कुल सीट थी, इसलिए इसका चुनाव किया गया. हालांकि औंध के अलावा राजस्थान के उदयपुर में भी एक और जमीन को देखा गया था.
ऑब्जर्वेटरी के लिए US से करार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








