
महाराष्ट्र: 'हमने कोई गलत काम नहीं किया', BJP के साथ सरकार बनाने पर बोले एकनाथ शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को बताया कि देवेंद्र फडणवीस चाहते थे कि मैं ही मुख्यमंत्री बनूं और वह बाहर से सरकार को सपोर्ट करेंगे लेकिन हम सभी चाहते थे कि वह मंत्रिमंडल में रहें ताकि प्रदेश को एक मजबूत सरकार मिले. फिर बीजेपी आलाकमान से आदेश आया, जिसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएम की शपथ ली.
महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे ने आजतक से बात करते हुए कहा कि लोग विपक्ष से सत्ता की ओर जाते हैं लेकिन कई मुद्दों पर एकमत न होने के कारण मैंने और मेरे साथियों ने सत्ता छोड़ दी. अब हम लोग हमारी विचारधारा, बालासाहेब का हिंदुत्व और क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर काम करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. मालूम हो कि एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली है.
बीजेपी के साथ सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले शिवसेना और बीजेपी के साथ गठबंधन होता था. बीजेपी के साथ हमारा नैचुरल अलायंस है. हमने भी वही रास्ता अपनाया है. हमने कोई गलत रास्ता नहीं अपनाया. हमारे पास 50 विधायक हैं बीजेपी के पास 115 से 120 विधायक हैं. कुल 170 से ज्यादा विधायक हैं. दो तिहाई लोग हमारे साथ हैं.
सरकार को बाहर से सपोर्ट करना चाहते थे फडणवीस
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस चाहते थे कि मैं ही मुख्यमंत्री बनूं और वह मंत्रिमंडल से बाहर कर सरकार को सपोर्ट करेंगे लेकिन हम सभी चाहते थे कि वह मंत्रिमंडल में रहें ताकि प्रदेश को एक मजबूत सरकार मिले. जब मैं उनके घर पर था कि जब उन्हें आलाकमान से मैसेज आया, जिसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.
MVA सरकार में अपने क्षेत्र में विकास नहीं करवा पा रहे थे विधायक
सीएम शिंदे ने आजतक को बताया कि MVA सरकार में होने के बाद भी हमारे विधायक अपने क्षेत्र में काम नहीं करवा पा रहे थे. उन्हें काम कराने के लिए फंड नहीं दिया जा रहा था. महाविकास अघाड़ी सरकार के कुछ लोग उनके खिलाफ काम कर रहे थे, इसलिए उन्होंने सत्ता से बाहर रहना का फैसला किया. अब हमने बीजेपी के साथ मिलकर एक मजबूत सरकार बनाई है. बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे बढ़ा रहे हैं. सभी विकासकार्यों को समय पर पूरा करेंगे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







