
महाराष्ट्र: स्कूटर से हुई टक्कर तो कर दी शख्स की हत्या... एक गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सड़क पर हुए झगड़े में दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सड़क पर हुए झगड़े में दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस के अनुसार पीड़ित शिवकुमार रोशनलाल शर्मा (45) वाशी का रहने वाला था. वह 2 फरवरी को बेलपाड़ा-उत्सव चौक रोड पर अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था, तभी उसने मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के सामने से टक्कर मार दी. इस हरकत से गुस्साए आरोपियों ने शर्मा की गाड़ी रोकी और उससे भिड़ गए.
यह भी पढ़ें: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने किया पति का मर्डर, हार्ट-अटैक का बहाना बनाकर कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन....
इसी दौरान उनमें से एक ने पीड़ित को पकड़ लिया, जबकि दूसरे आरोपी ने उसके सिर पर हेलमेट से वार कर दिया. जिससे शर्मा मौके पर ही गिर गया. पुलिस के अनुसार, कुछ राहगीरों ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए आठ टीमें बनाईं. पुलिस ने मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने विभिन्न इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इसके बाद मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से मोहम्मद रेहान अंसारी (22) नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 15 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










