
महाराष्ट्र से गुजरात तक तबाही के निशान छोड़ गया Cyclone Tauktae, कहीं घरों की छत उड़ी तो कहीं गिरीं इमारतें
AajTak
कोरोना संकट के बीच आए इस तूफान ने कई जगह तबाही मचाई, तूफान के कारण बड़ी तैयारियां भी करनी पड़ीं, जिसकी वजह से नुकसान को कुछ हदतक काबू में किया जा सका. सामान्य गति से काफी तेज़ चलने वाली हवाओं के बीच तूफान ने कैसे तबाही मचाई, इससे जुड़े अहम प्वाइंट्स को जानिए...
चक्रवाती तूफान ताउते ने बीते दिन महाराष्ट्र में अपना असर दिखाया, तो वहीं उसके बाद इसने गुजरात में प्रवेश किया. कोरोना संकट के बीच आए इस तूफान ने कई जगह तबाही मचाई, तूफान के कारण बड़ी तैयारियां भी करनी पड़ीं, जिसकी वजह से नुकसान को कुछ हदतक काबू में किया जा सका. सामान्य गति से काफी तेज़ चलने वाली हवाओं के बीच तूफान ने कैसे तबाही मचाई, इससे जुड़े अहम प्वाइंट्स को जानिए... 1. सोमवार देर रात को गुजरात के तटीय इलाकों में पहुंचा ताऊते तूफान, तेज हवाओं की रफ्तार 185 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई. 2. अरब सागर से उठे इस तूफान ने मुंबई में तांडव मचाया, गुजरात जा रही दो नौकाएं लापता, 410 यात्री सवार थे. नौसेना की तलाश जारी. 3. मुंबई में ताउते तूफान के कारण 6 लोगों की मौत, 9 लोग घायल हुए. मुंबई में 70 से 80 किमी प्रति घंटे थी हवाओं की रफ्तार. 4. मुंबई के कोलाबा इलाके में सबसे तेज रही हवाओं की रफ्तार, यहां 108 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चली हवा, कई जगह पेड़ गिरे. 5. तेज हवाओं के चलते मुंबई के कई इलाकों में गिरे पेड़, पेड़ों को काटकर रास्तों को खाली किया गया. बीएमसी की टीमें लगातार सड़कों पर एक्टिव रहीं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










