
महाराष्ट्र सीएम शिंदे का उद्धव ठाकरे पर तंज, पूछा- किसने किसको धोखा दिया? हमने या...
AajTak
एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी माने जाते थे, लेकिन हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बनाई और महाराष्ट्र के 20वें सीएम के रूप में शपथ ली. महाराष्ट्र में अभी तक नई कैबिनेट भी गठन नहीं हो सकी है, लेकिन इसी बीच शिंदे के नए बयान ने राज्य में सियासी हलचल मचा दी है.
महाराष्ट्र में शुरू हुई सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है. सत्ता पलट के बाद अब एकनाथ शिंदे ने सीएम की कुर्सी संभाल ली है तो दूसरी तरफ राज्य के पूर्व सीएम रह चुके देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली है. दोनों ही नेताओं ने शपथ भी ले ली है. लेकिन पूरा महीना होने के बाद भी अब तक महराष्ट्र सरकार की कैबिनेट का गठन नहीं किया जा सका है. ऐसे में शिंदे ने एक नया बयान देकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है.
दरअसल, पुणे में सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर उनसे अलग होने के अपने निर्णय पर खुलकर बोला है. उन्होंने कहा है कि, हमारी सरकार आम जनता की सरकार है जिसे हमने फिर से तैयार किया है. यह शिवसेना की नई सरकार है.
शिंदे ने कहा कि बालासाहेब के साथ काम कर चुके वरिष्ठ नेताओं को भी 'वर्षा' से वापस जाना पड़ा. ऐसी पावर होने का क्या फायदा है? हमें अलग होने का फैसला इसलिए लेना पड़ा क्योंकि, आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना के चुनिंदा ही विधायक रह जाते. साथ ही उन्होंने कहा कि शिवसेना को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे थे लोगों को जेल में डाला जा रहा था और खुद को बचाने के लिए उनसे अपनी पार्टियों में शामिल की होने की बात कही जा रही थी.
महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि मैं और उदय सामंत भी मंत्री थी फिर भी हमने सरकार से अलग होने का फैसला किया. मुझे किसी भी चुनाव चिन्ह की जरुरत नहीं है. मैं किसी भी पार्टी और चुनाव चिंह पर चुनकर आ सकता हूं इतना काम मैंने ठाणे में किया है.
कुछ ऐसा है शिंदे का राजनीतिक सफर
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के राजनीतिक सफर की बात करें तो शिंदे 1980 के दशक में शिवसेना में शामिल हुए और 1997 में पहली बार ठाणे नगर निगम के लिए पार्षद चुने गए थे. वे 2001 में ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के पद पर निर्वाचित हुए. साल 2002 में, दूसरी बार ठाणे नगर निगम के लिए चुने गए. 2004 में वह पहली बार महाराष्ट्र विधान सभा के लिए चुने गए. साल 2005 में शिवसेना के ठाणे जिला प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए. शिंदे 2009 में महाराष्ट्र विधान सभा के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुए और 2014 में उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










