
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराए गए भर्ती
AajTak
Maharashtra News: एनसीपी नेता धनंजय मुंडे महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री हैं.
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे अपने सहयोगी मुंडे का हालाचाल जानने अस्पताल पहुंचने वाले हैं.
मुंडे ने 2019 का विधानसभा चुनाव परली विधानसभा क्षेत्र से जीता था. एनसीपी विधायक मुंडे 24 दिसंबर 2019 से महाराष्ट्र राज्य के सामाजिक न्याय और विशेष सहायता मंत्री हैं. साथ ही बीड जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं. इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाई थी.
जनवरी 2021 में एक सिंगर ने मुंडे के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था. मुंडे ने बलात्कार के आरोपों का खंडन किया और अपने इस्तीफे की मांगों को खारिज कर दिया था. मुंडे ने दावा किया कि वह शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला की बहन के साथ रिश्ते में हैं और यहां तक कि उस रिश्ते से उनके दो बच्चे भी थे, जो उनकी पत्नी और परिवार को पता था.
भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत गोपीनाथ मुंडे के भतीजे धनंजय मुंडे ने अपने चाचा का साथ छोड़ते हुए 2012 में शरद पवार की एनसीपी जॉइन कर ली थी. उन्हें 2014 में NCP ने विधान परिषद का सदस्य भी बनाया था. इसके बाद उसी साल मुंडे को विधानसभा का चुनाव भी लड़ाया गया था, लेकिन पंकजा मुंडे से उन्हें मात खानी पड़ी. फिर 2019 में धनंजय ने परली सीट से चचेरी बहन पंकजा को चुनाव हरा दिया और महाविकास अघाड़ी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










