
महाराष्ट्र: शिवसेना और बीजेपी विधायक की नोंकझोंक, गाली-गलौज तक पहुंची बात
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला में जिला नियोजन समिति की बैठक के दौरान दलित योजना की निधि को लेकर भाजपा और ठाकरे गुट की शिवसेना के नेताओं में विवाद हो गया. बहस के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर भिड़ गए. पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा. विधायक नितिन देशमुख और मंत्री आकाश फुंडकर के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप हुए.
महाराष्ट्र के अकोला में जिला नियोजन समिति की बैठक के दौरान बड़ा विवाद सामने आया. जिला परिषद के समाज कल्याण विभाग की 36 करोड़ रुपये की दलित निधि को लेकर भाजपा और ठाकरे गुट की शिवसेना आमने-सामने आ गई.
विवाद उस समय शुरू हुआ जब बैठक में शिवसेना विधायक नितिन देशमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा ग्रामीण इलाकों की निधि को शहर के विकास कार्यों में खर्च कर रही है. उन्होंने भाजपा विधायक और पालक मंत्री आकाश फुंडकर पर मनमानी करने का आरोप लगाया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जमकर बहस हुई. सूत्रों के अनुसार बहस के दौरान अश्लील भाषा का भी प्रयोग हुआ.
भाजपा और ठाकरे गुट की शिवसेना आमने-सामने
इस विवाद की खबर जैसे ही बाहर फैली, दोनों ही दलों के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने जमा हो गए. वहां भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया. यह हंगामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा.
दलित निधि को लेकर बीजेपी और ठाकरे गुट में हुआ विवाद
बाद में शिवसेना विधायक नितिन देशमुख मौके पर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठाकर नारेबाजी की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और उनके खिलाफ भी नारे लगाए. वहीं भाजपा विधायक रणधीर सावरकर और पालक मंत्री आकाश फुंडकर ने किसी भी गाली-गलौज या हंगामे से इनकार किया. उन्होंने कहा कि बैठक शांतिपूर्ण ढंग से हुई और विपक्ष की गलतफहमी को दूर कर दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










