
महाराष्ट्र विधान परिषद में उद्धव ठाकरे की वापसी कितनी मुश्किल? समझिए महाविकास अघाड़ी की रस्साकशी
AajTak
महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटें 13 मई 2026 को खाली होने जा रही हैं. महाविकास आघाड़ी की तरफ से शरद पवार को राज्यसभा भेजे जाने के बाद शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे के लिए विधान परिषद की सीट पर दावा कर रही है, ऐसा दावा तो कांग्रेस की तरफ से भी किया जा रहा है - लेकिन तय तो नंबर गेम करेगा.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विधान परिषद का कार्यकाल 13 मई को खत्म होने जा रहा है. उद्धव ठाकरे के रिटायर होने के साथ ही महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटें खाली होने जा रही हैं. चुनाव चाहे जब भी कराए जाएं, लेकिन जोड़ तोड़ अभी से शुरू हो गया है.
उद्धव ठाकरे सहित कार्यकाल पूरा कर रहे सभी सदस्यों को महाराष्ट्र विधान परिषद में विदाई दी गई. जैसे राज्यसभा के सदस्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी थीं, महाराष्ट्र विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी वैसा ही किया. लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उद्धव ठाकरे ने.
देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के साथ वक्त के साथ बदलते रिश्तों पर शेर पढ़कर अपनी भावना जाहिर तो की ही, उद्धव ठाकरे की तारीफ कुछ ऐसे की जो उनके गठबंधन साथी डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा होगा. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मैं एक बात पूरी निश्चितता के साथ कहना चाहता हूं... राजनीति में काम करते हुए मैंने अक्सर ऐसे उदाहरण देखे हैं जहां फैसले बिना किसी संभावित परिणाम की परवाह किए ले लिए जाते हैं... एक मिसाल जो हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने कायम की थी... सबसे आम लोगों को राजनीतिक पहचान देने की क्षमता... ऐसे व्यक्ति जिनका कोई राजनीतिक चेहरा नहीं होता और उनके भीतर से ही राजनीतिक नेतृत्व को पोषित करना... बालासाहेब ने यह गुण हम सभी को दिया, और उद्धव ठाकरे ने इसे पूरी लगन से पोषित किया है.'
शरद पवार के फिर से राज्यसभा जाने में सबसे बड़ा योगदान तो शिवसेना (यूबीटी) का ही था, क्या एक्सचेंज ऑफर में अब वैसा ही तोहफा उद्धव ठाकरे को मिलेगा - और क्या कांग्रेस फिर से मन मसोसकर रह जाएगी?
उद्धव ठाकरे को पवार जैसा तोहफा मिलेगा क्या
विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों में से 8 पर महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति की जीत तो पक्की है. नंबर के हिसाब से विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के हिस्से में एक सीट आ सकती है. बशर्ते, महायुति की तरफ से एक और उम्मीदवार न उतार दिया जाए, और क्रॉस वोटिंग न हो.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








