
बाइक वालों को 200 तो फोर व्हीलर्स को ₹2 हजार तक का ही पेट्रोल, पैनिक बाइंग के बाद जालना में राशनिंग
AajTak
जालना प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी 126 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस (LPG) का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों कारण लोग पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े है. इसकी वजह से प्रशासन ने सख्ती की है.
देश के कई हिस्सों से बीते 24 घंटों के दौरान पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों के वीडियो सामने आए हैं. इस बीच महाराष्ट्र के जालना में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को देखते हुए प्रशासन ने नए निर्देश जारी किए हैं.
दरअसल, कई स्थानों पर लंबी कतारें लगने से पेट्रोल की मांग और आपूर्ति के बीच अस्थायी असंतुलन की स्थिति बन गई है. जिला प्रशासन ने जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत विशेष आदेश जारी किए हैं. आदेश के अनुसार, दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम 200 रुपये और तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए 2000 रुपये तक ही ईंधन भरवाने की सीमा तय की गई है.
इसके साथ ही, कैन, बोतल या किसी भी अन्य कंटेनर में ईंधन देने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई की चेतावनी भी दी गई है.
यह भी पढ़ें: प्रयागराज, गोंडा-हापुड़-देवरिया... अब यूपी में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें, ‘पैनिक बाइंग’ कर रहे लोग
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें. जिले में कुल 126 पेट्रोल पंप कार्यरत हैं और पेट्रोल, डीजल तथा घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू होने की जानकारी दी गई है.
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी प्रकार की ईंधन की कमी नहीं है. एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता से ईंधन देने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, सभी पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध स्टॉक की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाना अनिवार्य किया गया है. जिलाधिकारी और प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे संयम बनाए रखें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ से बचें.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










