
पंचकूला: 160 करोड़ के FD घोटाला मामले में एक्शन, बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार
AajTak
पंचकूला में जमा धनराशि से जुड़े मामले में जांच जारी है. दस्तावेजों और वास्तविक राशि में भारी अंतर मिला. कुछ खाते रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थे. मामले में धोखाधड़ी और साजिश की धाराओं के तहत जांच हो रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना है.
हरियाणा में कोटक महिंद्रा बैंक में ₹160 करोड़ के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) फ्रॉड को लेकर राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में कोटक महिंद्रा बैंक के पूर्व रिलेशनशिप मैनेजर (RM) दिलीप कुमार राघव को गिरफ्तार कर लिया है.
जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोप है कि दिलीप कुमार राघव ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर साजिश के तहत नगर निगम पंचकूला को फिक्स्ड डिपॉजिट से संबंधित गलत रिपोर्ट भेजीं. इस मामले में हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी.
आरोप है कि नगर निगम ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नाम पर जो भारी-भरकम राशि बैंक को सौंपी थी, उसे बैंक कर्मचारियों ने मिलीभगत कर फर्जी खातों में ट्रांसफर कर दिया. निगम को भरोसा दिलाने के लिए बैंक अधिकारी लगातार फर्जी स्टेटमेंट और कागजी रिकॉर्ड दिखाते रहे, ताकि किसी को शक न हो.
घोटाले का भंडाफोड़ तब हुआ जब नगर निगम ने अपनी एक ₹58 करोड़ की FD मैच्योर होने पर उसकी राशि मुख्य खाते में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया. बैंक ने बकायदा स्टेटमेंट जारी कर दिखाया कि पैसा ट्रांसफर हो चुका है, लेकिन जब वास्तविक बैंक बैलेंस चेक किया गया, तो वहां एक रुपया भी नहीं पहुंचा था. गहराई से जांच करने पर पता चला कि वह स्टेटमेंट पूरी तरह जाली था. जब नगर निगम ने अपनी बाकी सभी FD की जांच करवाई और उन्हें भुनाने की कोशिश की, तो अधिकारी सन्न रह गए.
यह भी पढ़ें: हरियाणा में अब बैंक खाते से गायब हो गए नगर निगम के 160 करोड़, फर्जी खाते में कर दिया ट्रांसफर
जांच में हुआ खुलासा

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









