
प्रयागराज, गोंडा-हापुड़-देवरिया... अब यूपी में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें, ‘पैनिक बाइंग’ कर रहे लोग
AajTak
तेल और गैस को लेकर फैली गलत सूचनाओं ने कई प्रदेशों में अचानक मांग बढ़ा दी, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव दिखाई दिया. अधिकारियों ने स्थिति सामान्य बताते हुए लोगों से संयम रखने को कहा, कुछ स्थानों पर रसोई गैस की परेशानी और अवैध रिफिलिंग जैसे मामले भी सामने आए, जिन पर कार्रवाई की गई.
मध्यप्रदेश और गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश और असम तक पेट्रोल-डीजल को लेकर पैनिक बाइंग का असर दिखाई देने लगा है. प्रयागराज, गोंडा, सिद्धार्थनगर, हापुड़, देवरिया, संत कबीर नगर सहित कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं.
हालांकि प्रशासन लगातार लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पर्याप्त स्टॉक होने की अपील कर रहा है. प्रयागराज में पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद अफवाह फैलने से पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई. लोग डर के कारण अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए पहुंच गए, जिससे कई जगह अव्यवस्था की स्थिति बन गई.
इसी तरह देवरिया में भी सुबह से ही पेट्रोल खत्म होने की चर्चा फैल गई, जिसके बाद लोग पंपों पर उमड़ पड़े. देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल ने वीडियो संदेश जारी कर साफ कहा कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है और घबराने की जरूरत नहीं है.
गोंडा में आज पेट्रोल लेने वाले की भीड़ अचानक पंपों पर बढ़ गई दो एक पेट्रोल पंपों के बंद होने के कारण अफरातफरी फैल गई जिससे पंपों पर पेट्रोल भरवाने के लिए गाड़ियों की लंबी लंबी लाइनें लग गई. यह आलम तब है जब शहर के एक पेट्रोल पंप मालिक विजय तिवारी ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.
अफवाह के चलते भीड़ लगी है. अपर जिला अधिकारी आलोक कुमार की माने तो जिले में पर्याप्त तेल का स्टॉक मौजूद है एडीएम ने फोन पर बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी एक्शन लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: आंखों देखी: रातोरात पेट्रोल पंप पर क्यों भीड़ उमड़ी? MP के 8 शहरों में कितना है पेट्रोल-डीजल का स्टॉक

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










