
रवि किशन का टिकट कटेगा या CM योगी के बयान के कोई और मायने हैं? गोरखपुर में क्या होगा
AajTak
2029 के लोकसभा चुनाव में अभी साढ़े तीन साल का वक्त बाकी है, लेकिन महिला आरक्षण बिल को अमलीजामा पहनाने की बात शुरू हो गई है. ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ का यह कहना कि अगले चुनाव में सांसद रवि किशन का गोरखपुर से टिकट कट सकता है तो उसके सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर सांसद रवि किशन जब भी एक साथ एक मंच पर होते हैं तो दोनों के बीच हंसी-मजाक होता रहता है. योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखुपर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर रवि किशन के होश उड़ गए. सीएम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से कोई महिला उम्मीदवार हो सकती है, लेकिन अब रवि किशन से छुटकारा चाहते हैं.
सीएम योगी ने यह बात गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय में गर्ल्स हॉस्टल के बुनियाद रखते समय कही. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात को सुनकर हर कोई हंस पड़े तो कई लोग इसे इशारा मान रहे हैं.
रवि किशन लगातार दो बार से गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद है, उससे पहले गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि हुआ करती थी. ऐसे में क्या रवि किशन को गोरखपुर से तीसरी बार लोकसभा का टिकट कटने जा रहा है, जिसके संकेत योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में दिए हैं.
योगी का बयान मजाक या फिर बड़ा संकेत गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जब अगला लोकसभा का चुनाव आएगा, तो गोरखपुर से सांसद रवि किशन की जगह कोई महिला दावेदार भी हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि लोग चाहते हैं कि अब उन्हें छुट्टी मिल जाए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पास हो चुका है और प्रधानमंत्री की इच्छा है कि 2029 के चुनाव में इसे लागू किया जाए. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था का मौजूदा सीट पर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीट बनाई जाएगी. इसके बाद भी मुख्यमंत्री का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है.
रवि किशन को लेकर योगी आदित्यनाथ के बयान को कुछ लोग एक इशारा मान रहे हैं तो अधिकांश लोगों मजाक मान रहे हैं. हालांकि, सियासत में यह बातें मजाक में नहीं कही जाती है बल्कि इसके सियासी संकेत भी हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









