
पुरी के रत्नभंडार में सांप? कौन करता है खजाने की रक्षा, क्यों तैनात है स्नेक हैंडलर टीम
AajTak
पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में स्थित रत्न भंडार की विस्तृत इन्वेंट्री बुधवार को शुभ मुहूर्त में शुरू की गई. इस भंडार में सोना, चांदी, हीरे और अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं, जिनकी सुरक्षा देवी लक्ष्मी और उनके सेवक नाग पद्म एवं महापद्म द्वारा की जाती है.
ओडिशा के पुरी में मौजूद भगवान जगन्नाथ का मंदिर चर्चा में है. यहां के रत्न भंडार में क्या-क्या है, इसकी इन्वेंट्री (लिस्टिंग) की जा रही है. रत्न भंडार में सोना-चांदी और हीरे-जवाहरात हैं को लेकर हमेशा से दिलचस्पी बनी रही है. बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद से शुभ मुहूर्त में रत्न भंडार में क्या-क्या और कितना है इसकी जांच शुरू की गई है.
लेकिन इस बीच क्या आप जानते हैं जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार किसके हवाले है, इसकी देखरेख कौन करता है? 12वीं सदी का जगन्नाथ मंदिर को पुराणों में धरती पर मौजूद वैकुंठ कहा गया है. इस मंदिर की भव्यता न सिर्फ आध्यात्मिक है, बल्कि ये अकूत धन-संपदा वाली भी है. इसे श्रीरत्न धाम, श्रीरत्नक्षेत्र भी कहते हैं.
देवी लक्ष्मी हैं रत्नभंडार की मालकिन श्री का एक अर्थ लक्ष्मी होता है और श्रीक्षेत्र यानी लक्ष्मी का क्षेत्र. ऐसे में मंदिर में अकूत संपदा वाले रत्न भंडार के मौजूद होने और उसमें तमाम सोने-चांदी के आभूषण,सोने की मुहरें, बर्तन, हीरे-जवाहरात के होने की मान्यता को आधार मिलता है.
क्या रत्न भंडार में हैं सांप? देवी लक्ष्मी धन की देवी हैं. इसलिए श्रीरत्न क्षेत्र और रत्न भंडार की जिम्मेदारी उन्हीं के पास है. देवी लक्ष्मी एक तरह से इसकी मालकिन हैं. देवी लक्ष्मी खुद धन स्वरूप हैं और उनकी मायावी शक्तियां इस धन की रक्षा करती हैं. पौराणिक मान्यताओं में धन को भी माया कहा जाता है और इस माया की सुरक्षा नाग (दैवीय सांप) करते आए हैं. जैसे भगवान विष्णु के नाग शेष और अनंत हैं, ठीक उसी तरह देवी लक्ष्मी के भी दो सेवक नाग हैं. इनका नाम पद्म और महापद्म हैं.
क्या हैं पौराणिक मान्यताएं पद्म और महापद्म रुपये (धन) की गिनती में बहुत बड़ी राशियां भी हैं. इतिहास में जिक्र आता है कि मगध में नंद वंश के अंतिम सम्राट घनानंद को महापद्मनंद भी कहा जाता था, क्योंकि उसके खजाने की कीमत कई महापद्म मूल्य की थी. आज एक महापद्म को भारत की जनसंख्या में बांटा जाए तो हर किसी को 714 रुपये मिलेंगे. पद्म और महापद्म यही दोनों नाग श्रीरत्न क्षेत्र के खजाने की रखवाली करते हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









