
जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.
महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित येऊर जंगल में वन्यजीवों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है. यहां दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं.
एजेंसी के अनुसार, हाल ही में दो अलग-अलग घटनाओं में बोनट मकाक प्रजाति के बंदरों को निशाना बनाया गया. दोनों घटनाएं महज दो दिनों के अंतराल में सामने आईं. एक बंदर के गले में तीर लगा मिला, जबकि दूसरे के जबड़े में तीर धंसा हुआ था.
वन विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और घायल बंदरों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए भेजा गया. फिलहाल दोनों बंदरों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है.
यह भी पढ़ें: 8000 फीट की ऊंचाई पर रहने वाले हिरण का शिकार... मांस पकाने की तैयारी में थे आरोपी, 14 गिरफ्तार
इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत केस दर्ज किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि वन्यजीवों के प्रति अमानवीय व्यवहार भी है.
आरोपियों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने तीन स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं और हर संभावित सुराग तलाश रही हैं. इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










