
रांची DRM ऑफिस में CBI का छापा... सीसीआई को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
AajTak
रांची के हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय में CBI ने छापा मार दिया. इस दौरान कार्रवाई करते हुए चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर (CCI) हिमांशु शेखर को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया.
झारखंड की राजधानी रांची में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय में छापा मारा. इस दौरान CBI टीम ने चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर (CCI) हिमांशु शेखर को 50,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल, रेलवे ठेकेदार अजय त्यागी का करीब 8.50 लाख का बिल लंबे समय से पेंडिंग था. आरोप है कि इस बिल को पास कराने के बदले हिमांशु शेखर ने 50,000 की रिश्वत की मांग की थी. ठेकेदार ने इस बात की शिकायत सीबीआई से कर दी. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की रकम सौंपी गई, टीम ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया.
सीबीआई अब इस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है. आरोपी अधिकारी से जुड़े सभी कार्यों और फाइलों को खंगाला जा रहा है. खास तौर पर रेलवे के इमरजेंसी कोटा (आरक्षण) से जुड़े मामलों पर एजेंसी की नजर है, जहां बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: वाराणसी: 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा शिवाकर मिश्रा और सिपाही गौरव द्विवेदी, मुकदमे से नाम हटाने की एवज में की थी डील
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस कोटे का इस्तेमाल जरूरतमंद यात्रियों की बजाय बिचौलियों और प्रभावशाली लोगों के जरिए किया जा रहा था. सूत्रों की मानें तो इस मामले में सीनियर डीसीएम की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. सीबीआई उनसे पूछताछ कर सकती है.
सीबीआई की टीम ने डीआरएम कार्यालय का कंप्यूटर डेटा और अहम दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है. पिछले कुछ महीनों के कोटा आवंटन और टिकट कन्फर्मेशन से जुड़े रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं रेलवे कर्मियों और बाहरी एजेंटों के बीच मिलीभगत तो नहीं थी. इस कार्रवाई के बाद पूरे रेलवे जोन में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









