
Exclusive: IPL से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी... जानें कैंसिल होने की वजह
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरू होने से से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, यह ऐलान ओपनिंग सेरेमनी को लेकर है. BCCI ने साफ किया इस बार ये सेरेमनी नहीं होगी और इसकी वजह भी बताई.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज शनिवार (28 मार्च) को हो रहा है. लेकिन IPL के शुरू होने से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा और भावुक फैसला लिया है. इस बार टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. सेरेमनी ना करने का फैसला बड़ा माना जा रहा है.
ध्यान रहे 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मुकाबला सनराइर्ज हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होना है. लेकिन इस बार इस बार मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का तड़का नहीं लगेगा. इसकी वजह पिछले साल 4 जून 2025 को इसी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत है. तब RCB की टीम की विक्ट्री परेड के दौरान अचानक हालात बेकाबू हो गए थे कई लोग घायल भी हुए थे.
आईपीएल 2026 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव का बड़ा बयान सामने आया है.ओपनिंग सेरेमनी को लेकर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने aajtak.in से बातचीत में इस बात की पुष्टि की कि इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी.
उन्होंने कहा- इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत बिना ओपनिंग सेरेमनी के होगी. उन्होंने ने साफ किया कि पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि मृतकों को सम्मान और श्रद्धांजलि दी जा सके.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेक्रेटरी ने आगे कहा कि फिलहाल इस बात पर चर्चा चल रही है कि टूर्नामेंट के अंत में क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जा सकती है. इसके अलावा हर मैच के वेन्यू पर कार्यक्रम कराने का भी प्रस्ताव है, ताकि दर्शकों का अनुभव बेहतर बनाया जा सके. इन सभी प्रस्तावों पर एक-दो दिनों में अंतिम फैसला लिया जाएगा.
साफ है कि इस बार आईपीएल का आगाज भले सादगी के साथ होगा, लेकिन अंत में भव्य समापन की तैयारी हो सकती है. ध्यान रहे आईपीएल का आगाज 28 मार्च से हो रहा है और अभी केवल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है. यानी 12 अप्रैल तक होने वाले मुकाबलों का ही शेड्यूल अभी जारी किया गया है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








