
पाकिस्तान में भिखारियों पर एक्शन और ‘धुरंधर’ फिल्म से कनेक्शन... क्यों वायरल हो रही है ये खबर?
AajTak
पाकिस्तान में पिछले साल भिखारियों के खिलाफ एक बड़ा पुलिस ऑपरेशन शुरू किया गया था, जो अब तक जारी है. इस ऑपरेशन के तहत अब तक 66 हजार लोगों को डिटेन किया गया है, जबकि सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारी हुई है. लेकिन अब इस ऑपरेशन को चर्चित फिल्म 'धुरंधर' से जोड़कर देखा जा रहा है. जानते हैं ये पूरी कहानी.
पाकिस्तान में भिखारियों के खिलाफ चल रहा बड़ा पुलिस ऑपरेशन इन दिनों सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आ गया है. वजह सिर्फ कई लोगों की गिरफ्तारी या कार्रवाई नहीं, बल्कि इस कार्रवाई को भारतीय फिल्म 'धुरंधर' से जोड़कर वायरल किया जा रहा है. लोग दावा कर रहे हैं कि इस फिल्म की कहानी में हमजा के किरदार का खुलासा होने के बाद से पाकिस्तान में अचानक भिखारियों के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की जा रही है. वायरल कहानी को मानें तो पाकिस्तान की पुलिस भिखारियों के भेष में छुपे 'रॉ' के जासूसों को तलाश कर रही है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर अचानक पाकिस्तान पुलिस के कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं. जिनमें एक पुलिस अफसर अपनी टीम के साथ तेज आवाज़ में ऐलान करते हुए देखा जा सकता है. वो टीम के जवानों को भिखारियों की धरपकड़ के लिए आदेश देता हुआ दिखता है. कभी वो खुद सड़क के किनारे, फुटपाथ पर, गंदगी भरे इलाकों में और कभी संकरी गलियों में बैठे नशेड़ियों और भिखारियों को पकड़ता नजर आता है. साथ ही वो वीडियो में इस एक्शन को पुलिस की दबंग कार्रवाई कहता नजर आता है.
एक वीडियो में वो दाढ़ी और पुलिस टोपी वाला शख्स सितंबर 2025 की कार्रवाई बोलता नजर आता है. इसी तरह से एक वीडियो में पुलिसवाले बुर्का पहनकर छापेमारी कर रहे हैं और भिखारियों को पकड़ रहे हैं. इसी तरह कहीं सोते हुए तो कहीं नशा करते हुए संदिग्धों को पकड़ने के वीडियो वायरल हो रहे हैं.
भिखारियों की धरपकड़ के ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. लेकिन भारत में इनके वायरल होने की वजह है रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'. इससे पहले कि मैं आपको फिल्म और उस किरदार के बारे में विस्तार से बताऊं, पहले हम जान लेते हैं, पाकिस्तान पुलिस की कार्रवाई के बारे में, जिसके वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. देखें वायरल पोस्ट-
असल में साल 2025 से पाकिस्तान में भिखारियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चल रहा है. पुलिस और एजेंसियां सड़कों से लेकर एयरपोर्ट तक कार्रवाई कर रही हैं. हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया और संदिग्ध लोगों को विदेश जाने से रोका गया. सरकार का कहना है कि यह सिर्फ भीख मांगने का मामला नहीं, बल्कि संगठित नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश है.
जांच में सामने आया कि कई भिखारी अकेले काम नहीं कर रहे थे, बल्कि उनके पीछे पूरा नेटवर्क था. बच्चों और महिलाओं को आगे कर पैसे कमाने वाले गिरोह सक्रिय थे. कुछ मामलों में इनका कनेक्शन चोरी और ड्रग्स से भी जुड़ा पाया गया. इस ऑपरेशन में सबसे बड़ा कदम एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में उठाया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, 66,000 लोगों को डिटेन किया गया है. हजारों लोगों के पासपोर्ट सस्पेंड हुए हैं और खाड़ी देशों से बड़ी संख्या में लोग डिपोर्ट किए गए हैं. यानी यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंच चुका है.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









