
महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा दिशा सालियान मौत का मामला, नितेश राणे ने की आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग
AajTak
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर से गरमा गया है. विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्रीय मंत्री नरायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे ने जांच की मांग की है. आज इस मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा हुआ.
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला आज महाराष्ट्र विधानसभा में उठा. भाजपा विधायक नितेश राणे और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले ने महाराष्ट्र विधानसभा में सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाया और जांच की मांग की. इसके बाद सदन में खूब हंगामा हुआ. नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे की नार्को टेस्ट की मांग कर डाली.
नितेश राणे ने कहा है कि सांसद राहुल शेवाले ने लोकसभा में मांग की है कि जो A.U नाम का व्यक्ति है वह आदित्य ठाकरे हैं. उसने रिया चक्रवर्ती को 45 कॉल किए, हम पहले दिन से कह रहे हैं कि सुशांत सिंह और दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे का नाम है. बिहार पुलिस ने भी अपने जांच में आदित्य ठाकरे का नाम लिया है, कोर्ट में भी इस बारे में मेंशन हुआ था कि मुख्यमंत्री का बेटा इस मामले में इंवॉल्व था. इतना सब होने के बाद भी सच बाहर आना होगा. जैसे श्रद्धा वॉलकर मर्डर के बाद आफताब का नार्को करने के बाद सच्चाई बाहर आई, वैसे ही दिशा सालयान और सुशांत मौत के बाद आदित्य की भी नार्को होना चाहिए. A फॉर आफताब, A फॉर आदित्य ठाकरे की सच्चाई बाहर आएगी.
दिशा सालियान केस फिर से खोलने की मांग
भाजपा विधायक राणे ने प्रदेश के पूर्व मंत्री की कथित भूमिका के लिए दिशा सालियान की मौत के मामले में फिर से जांच की मांग की. राणे ने कहा कि मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेकिन पहले की सरकार में कई सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है. इसलिए हम इस मामले को फिर से खोलने की मांग करते हैं.
हंगामे के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई. विपक्ष के नेता अजीत पवार ने कार्यवाही को रोकने और वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सत्तारूढ़ दलों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि सत्ताधारी दल गैर-मुद्दों पर हंगामा कर रहे हैं. अजीत पवार ने कहा कि ऐसी नौटंकी करने के लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए.
अजीत पवार ने कहा कि दिशा सालियान केस को CBI ने अपने हाथ में लिया था और पता चला था कि यह सुसाइड का मामल है. हम महत्वपूर्ण मुद्दे उठाना चाहते थे लेकिन सत्ता पक्ष हंगामा करने लगा, क्या उन्हें सीबीआई पर भरोसा नहीं है? यह लोकतंत्र के खिलाफ है और हम इसकी निंदा करते हैं. कोई ऐसी मांग कैसे कर सकता है और नार्को टेस्ट करा सकता है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








