
महाराष्ट्र: वर्धा में ट्रेन की सीट को लेकर खूनी खेल, युवकों ने एक दूसरे पर चलाए ब्लेड
AajTak
वर्धा में अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस के एस-1 कोच में सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच विवाद ब्लेड से हमले में बदल गया. घटना में नरेश कुमार और आशीष मिसाल दोनों घायल हुए. रेलवे पुलिस ने आशीष को हिरासत में लिया और दोनों को इलाज के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए सौंपा.
महाराष्ट्र के वर्धा में एक ट्रेन में सीट पर हुए झगड़े के चलते खूनी खेल हो गया. यहां अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में ब्लेड से हमले का मामला सामने आया है. दरअसल, चलती ट्रेन में दो यात्रियों के बीच 'फ्री-स्टाइल' लड़ाई हुई, जिसमें ब्लेड का इस्तेमाल किया गया और दो लोग घायल हो गए. यह घटना एस-1 कोच में हुई. घायल यात्रियों को मेडिकल जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वर्धा रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया है.
यह घटना एस-1 कोच में हुई जब छत्तीसगढ़ के नरेश कुमार वर्मा अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. धमनगांव रेलवे स्टेशन के बाद, धमनगांव का रहने वाला आशीष मिसाल ट्रेन में चढ़ा और नरेश कुमार की आरक्षित सीट पर बैठ गया.
नरेश ने आशीष को बताया कि यह उसकी सीट है और उसे वहां नहीं बैठना चाहिए. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. शुरू में यह मौखिक विवाद था, लेकिन जल्द ही यह ब्लेड के हमले में बदल गया. इस हमले में नरेश कुमार और आशीष दोनों घायल हो गए. चलती ट्रेन में ब्लेड से हमले की जानकारी मिलते ही वर्धा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत हरकत में आ गए. पुलगांव रेलवे स्टेशन से एएसआई गजभिये ट्रेन में चढ़े और आशीष को हिरासत में लिया.
इसके बाद आशीष और नरेश कुमार को वर्धा रेलवे स्टेशन पर उतारा गया. रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर छेदीलाल कनौजिया के मार्गदर्शन में जवान प्रीति सहारे और अन्य ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यह घटना रेलवे सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है
Input: सुरेंद्र

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










