
महाराष्ट्र: लगातार बारिश के बाद मुंबई के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान, कई जिलों में रेड अलर्ट
AajTak
मुंबई के कई इलाकों में सोमवार को नौ घंटों में 100 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई है. मौसम विभाग ने रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और पुणे सहित महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई में लगातार बारिश से नागरिकों की पेरशानियां बढ़ गई हैं. भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और पुणे सहित महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की खबरें आई हैं. सायन के गांधी मार्केट में जलभराव हो गया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने ऐलान किया है कि शहर में जारी बारिश की वजह से मंगलवार, 19 अगस्त को मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को मुंबई शहर और उपनगरों के लिए रेड अलर्ट (अत्यधिक भारी बारिश) की चेतावनी जारी की है.
इसको देखते हुए, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BMC) मुंबई (शहर और उपनगर) के सभी सरकारी, निजी और नगरपालिका स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया है.
किस इलाके में कितनी बारिश हुई?
एजेंसी के मुताबिक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के कई इलाकों में सोमवार को नौ घंटों में 100 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई, जिसमें पूर्वी उपनगर विक्रोली में 135 मिमी बारिश के साथ सबसे ज़्यादा बारिश हुई.
आईएमडी द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच विक्रोली में सबसे ज़्यादा 135.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद चेंबूर में 124 मिमी, सांताक्रूज़ में 123.9 मिमी और जुहू में 123.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






