
महाराष्ट्र: रायगढ़ में आरसीएफ संयंत्र के एसी कंप्रेसर में धमाका, तीन लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर
AajTak
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग इलाके में राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) के संयंत्र में में बुधवार शाम करीब 5 बजे धमाका हो गया. इस हादसे में एक मैनेजमेंट ट्रेनी और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं.
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग इलाके में एक कंपनी में बुधवार शाम करीब 5 बजे बड़ा धमाका हो गया. इस हादसे में एक मैनेजमेंट ट्रेनी के साथ अलावा दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) के संयंत्र में एक एसी के कंप्रेसर में यह धमाका हुआ है. वहीं विस्फोट की जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया.
पीटीआई के मुताबिक रायगढ़ पुलिस ने बताया कि संयंत्र के एक एसी की मरम्मत के दौरान यह हादसा हुआ है. रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने पीटीआई को बताया कि हादसे को लेकर जांच जारी है. अलीबाग थाने में मामला दर्ज किया जाएगा. उन्होंने बताया कि घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(रिपोर्ट-Imtiyaz Muzawar)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










