
महाराष्ट्र: रंगपंचमी पर बुलढाणा में भिड़े दो गुट, झड़प के बाद एक्शन में पुलिस, 20 को किया अरेस्ट
AajTak
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव तहसील के आवार गांव में होली के दिन डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद ने दो गुटों के बीच तनाव को जन्म दिया, जिसमें झड़प और पथराव हुए. इस घटना में दो लोग घायल हुए और उन्हें खामगांव शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले में पुलिस ने अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव तहसील के आवार गांव में होली के त्योहार के दौरान एक विवाद ने दो गुटों के बीच गहरी दरार पैदा कर दी. यह घटना रंगपंचमी के उत्सव के बीच हुई, जब डीजे पर गाने बजाने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए. इस विवाद का परिणाम तीखी नोकझोंक और बाद में झड़प के रूप में सामने आया. इस दौरान लोगों ने पथराव भी किए.
हालात तब बिगड़े जब झड़प में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए खामगांव शहर के अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अब तक की कार्रवाई में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, आवार गांव में फिलहाल शांति का माहौल है. पुलिस प्रशासन पूरी मामले पर नजर बनाए हुई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: रत्नागिरि में होली जुलूस के दौरान मस्जिद का गेट तोड़ने के मामले में नया अपडेट, अब पुलिस का आया बयान
रत्नागिरी में भी शिमगा जुलूस के बाद हुआ तनाव
इसी बीच, रत्नागिरी जिले के अन्य क्षेत्रों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई है. एसपी धनंजय कुलकर्णी ने स्पष्ट किया कि रत्नागिरी में कुछ स्थानों पर निकाले गए शिमगा जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने मस्जिद पर हमले की अफवाह फैलाई थी.
यह जुलूस एक धार्मिक आयोजन का हिस्सा होता है, जहां पेड़ के तने को विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ले जाया जाता है. पुलिस ने इस मामले में नारेबाजी और गैरकानूनी संगठनों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










