
महाराष्ट्र: यूट्यूब में वीडियो देख युवक ने 6 लोगों को बनाया बंधक, मांगी 50 लाख रुपये की फिरौती
AajTak
ये घटना नागपुर के हुडकेश्वर की है. जहां जितेंद्र बिसेन नाम का युवक नकली बंदूक और चाकू लेकर एक बिल्डर राजू वैद्य के घर घुस गया और 6 लोगों को उनके ही घर में कैद कर लिया. यही नहीं, इन्हें छोड़ने के बदले उसने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी
देश और समाज में आज सोशल मीडिया, इंटरनेट का चलन तेजी से बढ़ा है. इसके अच्छे परिणाम भी समाज में देखने को मिलते हैं तो वहीं कई गलत परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं. महाराष्ट्र में नागपुर में इसी सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल देखने को मिला. जहां एक 19 वर्षीय युवक ने यूट्यूब और सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म में वीडियो देखकर ऐसा कारनामा कर डाला जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. (प्रतीकात्मक फोटो) दरअसल, ये घटना नागपुर के हुडकेश्वर की है. जहां जितेंद्र बिसेन नाम का युवक नकली बंदूक और चाकू लेकर एक बिल्डर राजू वैद्य के घर घुस गया और 6 लोगों को उनके ही घर में कैद कर लिया. यही नहीं, इन्हें छोड़ने के बदले उसने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी. जितेंद्र बिसेन ने राजू वैद्य की मां, पत्नी, बेटी, बेटे और घर पर मौजूद 2 अन्य महिलाओं को बंधक बना लिया.(प्रतीकात्मक फोटो) इसके बाद बिल्डर राजू वैद्य ने इस मामले की खबर पुलिस को दी और पुलिस ने इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए ऑप्रेशन चलाया. इसके लिए नागपुर पुलिस के कई आला अधिकारी, पुलिस निरीक्षक और सादे लिबास में कई सिपाही मौके पर पहुंचे. जितेंद्र राजू वैद्य के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाहर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था, इसलिए पुलिस ने कैमरे का कनेक्शन काट दिया. (प्रतीकात्मक फोटो)
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










