
महाराष्ट्र में CM पोस्ट के बदले क्या 'कुर्बानियां' देगी BJP? शिंदे-अजित किस पावर शेयर फॉर्मूले पर हुए सहमत
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आ गए थे. महायुति ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है. बीजेपी के सबसे ज्यादा 132 विधायक चुने गए. शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है. JSS को 2 और RSJP को एक सीट पर जीत मिली है. अब नई सरकार के पावर शेयरिंग फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मुंबई में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक है.
महाराष्ट्र में आज नए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया जाएगा. मुंबई में कुछ ही देर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है. इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायकों से बातचीत करेंगे, उसके बाद नए नेता सदन का ऐलान करेंगे. इसके साथ ही मंत्रालयों के बंटवारे को भी अंतिम रूप दिया जाएगा. महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी कोटे में किसके-कितने मंत्री होंगे? इसे लेकर तीनों ही दलों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं.
महाराष्ट्र की नई सरकार का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा. सीएम और दो डिप्टी सीएम शपथ लेंगे. बाद में तीनों पार्टियों के बीच मंत्रिमंडल और विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रहेगी. माना जा रहा है कि बीजेपी कोटे से सीएम होगा और शिवसेना-एनसीपी कोटे से डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे.
आइए जानते हैं कि वर्तमान एकनाथ शिंदे कैबिनेट में किस पार्टी के कितने मंत्री शामिल थे और किस पार्टी को कौन-कौन मंत्रालय दिए गए थे. अब कौन सहयोगी दल कितने मंत्रालयों के लिए दावा कर रहे हैं.
बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आ गए थे. महायुति ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है. बीजेपी के सबसे ज्यादा 132 विधायक चुने गए. शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है. JSS को 2 और RSJP को एक सीट पर जीत मिली. बीजेपी ने इस बार चुनाव में 149 उम्मीदवार उतारे थे. जबकि शिवसेना ने 81 और एनसीपी ने 59 प्रत्याशियों को टिकट दिया था. महाराष्ट्र में वर्तमान में शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे सीएम हैं और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार डिप्टी सीएम हैं.
यह भी पढ़ें: BJP अकेले बहुमत के करीब, अजित भी रेस से हटे... फिर भी CM पर फैसला क्यों नहीं ले पा रहा महायुति?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










