
महाराष्ट्र में 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, 18+ का वैक्सिनेशन भी रुका
AajTak
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर महाराष्ट्र को डरा रही है. यहां दो दिन पहले संक्रमण के कसों में कमी आई, लेकिन 11 मई को मरीजों की संख्या का आंकड़ा बढ़ा, तो सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन भी बढ़ा दिया है.
महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर की चैन तोड़ने के लिए 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है. इसके साथ ही जरूरी सेवाओं के लिए दी गई छूट पहले की तरह जारी रहेगी. माना जा रहा है कि ये फैसला सरकार ने एक बार फिर संक्रमण के केसों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद लिया गया है. 10 मई तक संक्रमण के केसों में कमी देखी गई, तो उसके बाद संक्रमण का आंकड़ा फिर से बढ़ने लगा है. फिर बढ़ने लगा संक्रमण महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना के नए केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है. यहां 10 मई तक नए केसों की संख्या में कमी देखी गई, लेकिन 11 मई को फिर नए केसों की संख्या 40 हजार का आंकड़ा पार कर गई. वहीं अब फिर से 24 घंटे में आने वाले नए कोरोना केसों की संख्या 40 हजार से अधिक है. राज्य में आज 46 हजार 781 नए केस सामने आए, वहीं 816 कोरोना संक्रमित लोगों ने अपनी जान गंवा दी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










