
महाराष्ट्र में शिंदे ने फंसा दिया पेच? कैबिनेट में शामिल होने पर बोले- शाम तक बताऊंगा
AajTak
एकनाथ शिंदे ने कहा, 'मैं फडणवीस को बधाई देता हूं. मैं सरकार का हिस्सा बनूंगा या नहीं इसके बारे में शाम को बताऊंगा.' इसपर अजित पवार ने कहा, 'मैं तो कल शपथ लेने वाला हूं लेकिन शिंदे का फैसला क्या होगा ये जानने के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा.'
महाराष्ट्र में सीएम पद का सस्पेंस तो खत्म हो गया है,. लेकिन एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा रहेंगे या नहीं, ये फिलहाल तक साफ नहीं है. सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने शिंद से सरकार में रहने की गुजारिश की है.
इसके बाद एकनाथ शिंदे ने कहा, 'मैं फडणवीस को बधाई देता हूं. मैं सरकार का हिस्सा बनूंगा या नहीं इसके बारे में शाम को बताऊंगा.' इसपर अजित पवार ने कहा, 'मैं तो कल शपथ लेने वाला हूं लेकिन शिंदे का फैसला क्या होगा ये जानने के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा.'
इसपर हल्के अंदाज में जवाब देते हुए शिंदे ने कहा, 'दादा को शपथ लेने का अनुभव ज्यादा है. सुबह और शाम दोनों का अनुभव है.' इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.
'मैं सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम सजेस्ट कर रहा'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये वही जगह है जहां 2.5 साल पहले देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में मेरे नाम की घोषणा की थी. अब मैं ही सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम सुझा रहा हूं. उन्होंने कहा कि सभी भविष्यवाणियां गलत साबित हुई हैं, यह लोगों की जीत है. हम सभी उनके लिए कड़ी मेहनत करते हैं, क्योंकि उन्होंने हमें उनके कल्याण के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी दी है. हमने सिर्फ फैसले ही नहीं लिए, बल्कि उन्हें तेजी से लागू भी किया.
फडणवीस ने कहा- हम सब मिलकर सरकार चलाएंगे

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










