
महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे की मुलाकात
AajTak
एकनाथ शिंदे ने महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने पर सहमति जताई है. यह बदलाव शिंदे की ओर से एक अप्रत्याशित कदम है, क्योंकि शिवसेना प्रमुख जो पहले फडणवीस के तहत उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार नहीं थे, अब उन्होंने यह भूमिका स्वीकार कर ली है.
महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और संभावित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई में अपने आवास पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. यह मुलाकात महायुति गठबंधन में शीर्ष पद को लेकर चल रहे गतिरोध को खत्म करने की दिशा में अहम मानी जा रही है. खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव में महाविजय के बाद सरकार गठन को लेकर जब से चर्चा शुरू हुई है, यह फडणवीस और शिंदे के बीच पहली मुलाकात है.
डिप्टी सीएम बनने को तैयार हुए शिंदे सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे ने महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने पर सहमति जताई है. यह बदलाव शिंदे की ओर से एक अप्रत्याशित कदम है, क्योंकि शिवसेना प्रमुख जो पहले फडणवीस के तहत उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार नहीं थे, अब उन्होंने यह भूमिका स्वीकार कर ली है. वहीं, सूत्रों के अनुसार, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. शिंदे, फडणवीस और एनसीपी नेता अजीत पवार 5 दिसंबर को मुंबई में होने वाली एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे.
मंत्रीमंडल का गठन शपथ ग्रहण के बाद तीनों महायुति गठबंधन साझीदारों भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के बीच मंत्रीमंडल और विभागों के आवंटन पर चर्चा होने की संभावना है.
मंत्रीमंडल का कैसे होगा बंटवारा
बीजेपी.: 21-22 मंत्रालयों की संभावना, जिनमें गृह और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल होंगे. पार्टी को विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद अध्यक्ष का पद भी मिल सकता है. शिवसेना: 16 मंत्रालयों की मांग की थी, लेकिन 12 मंत्रालयों पर सहमति बनने की संभावना है, जिसमें शहरी विकास विभाग भी शामिल होगा. पार्टी विधान परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी दावा कर रही है. एनसीपी: 9-10 मंत्रालयों की संभावना, जिनमें वित्त और उपाध्यक्ष का पद शामिल होगा.
शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटेंगे शिंदे कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे, हाल ही में गले के संक्रमण और बुखार के कारण ठाणे अस्पताल में भर्ती हुए थे, अब स्वास्थ्य ठीक होने के बाद वह शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के लिए राज्य अधिकारियों से बैठक करेंगे. शिंदे ने अस्पताल से बाहर आते हुए कहा, 'बढ़िया है, मैं ठीक हूं.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



