
महाराष्ट्र में मर्डर, थाइलैंड भागने की तैयारी... दिल्ली से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी को पंजाब पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
AajTak
पंजाब पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली (SSOC) द्वारा गिरफ्तार आतंकी की पहचान सचिनदीप सिंह उर्फ सचिन पुत्र बलतेज सिंह निवासी गांव डायलपुरा, अजनाला, अमृतसर के रूप में हुई है.
पंजाब पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली (SSOC) द्वारा गिरफ्तार आतंकी की पहचान सचिनदीप सिंह उर्फ सचिन पुत्र बलतेज सिंह निवासी गांव डायलपुरा, अजनाला, अमृतसर के रूप में हुई है. ये आतंकी 10 फरवरी, 2025 को महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हत्याकांड में शामिल था.
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सचिन गिरफ्तारी से बचने के लिए थाईलैंड भागने की योजना में था. इसके लिए पंजाब से दिल्ली आया था. लेकिन पंजाब पुलिस ने उसके मंसूबे पर पानी फेरते हुए उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तारी कर लिया. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सचिनदीप सिंह ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था. कई वारदातों में शामिल था.
पाकिस्तान में रहने वाले आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा और यूएसए में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के ऑपरेटिव हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया के दिशा निर्देशन में काम कर रहा था. आतंकी संगठन के गुर्गों और शूटरों आश्रय, रसद और वित्तीय सहायता प्रदान करता था. ये गिरफ्तारी प्रमुख शूटर जगदीश सिंह उर्फ जग्गा और उसके साथी शुभदीप सिंह उर्फ शुभ की गिरफ्तारी के बाद हुई है.
उन दोनों को पिछले महीने ही हथियारों के साथ पकड़ा गया था. इससे पहले पंजाब के मोहाली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बरार के खास शूटर को हिरासत से भागने की कोशिश करते समय पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था. इस एनकाउंटर में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी थी. आरोपी गैंगस्टर का नाम मलकियत उर्फ मैक्सी बताया गया, जिसे इलाज के बाद जेल भेज दिया गया.
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया था कि अमृतसर के राजासांसी के रोडाला गांव का मूल निवासी मैक्सी विदेशी आतंकवादी गोल्डी बरार और गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का गुर्गा है. उनकी ओर से जबरन वसूली करने वाला गिरोह संचालित कर रहा था. उसको उसके साथी संदीप उर्फ दीप को पटियाला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं.
पंजाब पुलिस ने 130 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










