
महाराष्ट्र में मराठा+OBC वोटों के विनिंग फॉर्मूले में क्यों सेट नहीं हो पा रहा किसी भी गठबंधन का गणित? जानिए कौन कहां चूक रहा
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सियासी दल जातीय समीकरण सेट करने की कोशिश में जुटे हैं. मराठा के साथ ओबीसी वोटों का गणित सत्ता की राह आसान कर सकता है लेकिन दोनों ही गठबंधन ये गणित सेट नहीं कर पा रहे.
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की शुरुआत में मराठा आरक्षण को बड़ा मुद्दा माना जा रहा था लेकिन जैसे-जैसे प्रचार अपने शबाब पर पहुंचता गया, चर्चा दो नारों के इर्द-गिर्द सिमटती चली गई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारा दिया 'बंटेंगे तो कटेंगे' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- एक हैं तो सेफ हैं. सत्ता बचाने की लड़ाई लड़ रही महायुति ने तो सूबे के सभी प्रमुख अखबारों के पहले पन्ने पर सभी समुदायों की पगड़ी के साथ विज्ञापन भी दे दिया- एक हैं तो सेफ हैं.
भगवा बैकग्राउंड के साथ छपे इस विज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के नाम और निशान भी छपे थे. ये नारे, ये विज्ञापन बहस का विषय बने हुए हैं. पक्ष-विपक्ष के अपने-अपने तर्क हैं लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे वोटों का जटिल समीकरण साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. जटिल समीकरण मराठा और ओबीसी, दोनों समुदायों को एक मंच पर लाकर नया वोट गणित गढ़ने का.
महाराष्ट्र की सियासत में मजबूत दखल रखने वाले इन दोनों समुदायों के बीच मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर तल्खी देखी जा रही है और इस तल्खी ने महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए), दोनों ही गठबंधनों की टेंशन बढ़ा दी है.
मराठा और ओबीसी की ताकत कितनी?
महाराष्ट्र की सियासत में मराठा समुदाय का वर्चस्व रहा है. इसे इस बात से भी समझा जा सकता है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित 288 विधायकों में से आधे से अधिक करीब 160 विधायक मराठा समुदाय से थे. हालिया लोकसभा चुनाव में भी सूबे की आधे से अधिक सीटों पर मराठा कैंडिडेट जीते जिनकी संख्या करीब ढाई दर्जन बताई जा रही है.
वोटबैंक के नजरिये से देखें तो ओबीसी सबसे बड़ा वर्ग है. पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में 52 फीसदी ओबीसी हैं और मराठा समाज की आबादी में भागीदारी 28 फीसदी है लेकिन बात जब सियासत में वर्चस्व की आती है तो मराठा भारी नजर आते हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







