
महाराष्ट्र में फडणवीस आला रे... पावर शेयरिंग में पवार की सीट कंफर्म, लेकिन शिंदे को अब भी होम मिनिस्ट्री की आस!
AajTak
देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ अजित पवार भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. नई सरकार में एकनाथ शिंदे शामिल होंगे या नहीं, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है.
साल 2019 में देवेंद्र फडणवीस मात्र 80 घंटे ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे. इस पर विपक्ष ने उन्हें खूब ताना दिया था. इन तानों का जवाब देते हुए फडणवीस ने 1 दिसंबर 2019 को विधानसभा में कहा था. 'मेरा पानी उतरता देखकर मेरे किनारे घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं लौटकर वापस जरूर आऊंगा...' लगभग 5 साल के बाद फडणवीस का वो शायराना अंदाज आज हकीकत में बदलने वाला है. आज शाम साढ़े पांच बजे देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस मुंबई के आजाद मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
आज मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम ही शपथ लेंगे. एनसीपी के अजित पवार का डिप्टी सीएम बनना तय है. एकनाथ शिंदे के भी डिप्टी सीएम बनने की चर्चा है. हालांकि, अभी तक साफ नहीं है कि वो डिप्टी सीएम बनेंगे या नहीं. बताया जा रहा है कि शिंदे डिप्टी सीएम की पोस्ट के साथ-साथ गृह मंत्रालय भी मांग रहे हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर गृह मंत्रालय नहीं मिलता है तो वो सरकार में शामिल नहीं होंगे.
फडणवीस ने उन्हें मनाने के लिए बुधवार को उनके आवास 'वर्षा' में 40 मिनट तक चर्चा की. फडणवीस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वो उनकी मांग पर बीजेपी आलाकमान से चर्चा करेंगे. हालांकि, बताया जा रहा है कि महायुति की तीनों पार्टियों- बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच मंत्रालय का बंटवारा हो गया है. गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही रहने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि बीजेपी के पास 21-22, शिवसेना को 12 और एनसीपी को 9-10 विभाग मिल सकते हैं.
बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद फडणवीस ने कहा, मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी और उनसे कहा था कि महायुति के कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि वो इस सरकार में हमारे साथ रहें. मुझे पूरा विश्वास है कि वो हमारे साथ रहेंगे. हम जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे.
दिनभर शिंदे को मनाते रहे अपने
महाराष्ट्र में आज सरकार का गठन तो हो रहा है, लेकिन शिंदे को लेकर तस्वीर अब तक साफ नहीं हो पाई है. उन्हें सरकार में शामिल होने और डिप्टी सीएम का पद संभालने के लिए दिनभर मान-मनौवल चलता रहा. पार्टी विधायकों का कहना है कि वो दिन से शिंदे से मिल रहे हैं और उन्हें नई सरकार का हिस्सा बनने के लिए मना रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










