
महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 24,645 नए केस, 58 की मौत
AajTak
बीते चौबीस घंटे में महाराष्ट्र में 24,645 नए कोरोना मामले पाए गए हैं. इसके अलावा बीते चौबीस घंटे में 58 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है.
22 मार्च के दिन भी कोरोना का कहर जारी है. बीते चौबीस घंटे में महाराष्ट्र में 24,645 नए कोरोना मामले पाए गए हैं. इसके अलावा बीते चौबीस घंटे में 58 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है. महाराष्ट्र में सोमवार के दिन 19,463 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए. यानी सही होकर घर चले गए. इनके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 22,34,330 पहुंच गई है. महाराष्ट्र में वर्तमान रिकवरी रेट- 89.22 % है. महाराष्ट्र में केस फेटेलिटी रेट 2.13 % है. केस फेटेलिटी रेट से मतलब है कि 100 मरीजों में से कितने लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक कुल 1,84,62,030 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से अब तक कुल 25,04,327 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. महाराष्ट्र में वर्तमान में 10,63,077 लोग होम क्वारनटीन हैं. वहीं 11,092 लोग सरकारी संस्थानों में क्वारनटीन किए गए हैं. महाराष्ट्र में वर्तमान में करीब 2,15,241 एक्टिव कोरोना मरीज हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










