
महाराष्ट्र में तेज रफ्तार कार ने 3 लोगों को रौंदा, मां-बेटे सहित बुजुर्ग की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के बारामती में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों की टक्कर मार दी. हादसे में मां-बेटे सहित बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देकर कार सवार फरार हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
महाराष्ट्र के बारामती में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी. इसके बाद बाइक से जा रहे मां-बेटे को भी कार ने टक्कर मार दी. हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों की पहचान अतुल राउत, नंदा राउत और दशरथ पिसाल के रूप में हुई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, मोरगांव रास्ते पर रात 8:30 बजे के करीब हादसा हुआ है. बारामती पुलिस ने बताया कि बारामती से पुणे की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे 67 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी. इसके बाद सामने से आ रही बाइक को भी जोरदार टक्कर मार दी.
घटना को अंजाम देकर कार चालक फरार
इस हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि पैदल जा रहे बुजुर्ग ने भी हादसे में दम तोड़ दिया. इस घटना को अंजाम देकर कार चालक फरार हो गया है. घटना के बाद आस-पास के लोगों ने जानकारी पुलिस को दी.
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










