
महाराष्ट्र में टीपू-औरंगजेब को लेकर बवाल, तीन दिन में सांप्रदायिक तनाव के 12 मामले
AajTak
महाराष्ट्र में बीते दिनों औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तारीफ में की गई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कई मामले दर्ज किए गए. इसके अलावा कई जगहों पर हिंदू संगठन की रैली में पथराव की घटनाएं सामने आईं. पुलिस की ओर से बताया गया कि बीते तीन दिनों में ऐसे 12 मामले सामने आए हैं.
महाराष्ट्र में बीते तीन दिनों में कोल्हापुर और अहमदनगर समेत छह जिलों में सांप्रदायिक तनाव के कम से कम 12 मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इनमें ज्यादातर मामले सोशल मीडिया पर टीपू सुल्तान और मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ के बाद हुए हैं.
कहां-कहां हुई घटनाएं-
1- कोल्हापुर के एक 29 वर्षीय व्यक्ति को दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर टीपू सुल्तान की फोटो लगाकर कैप्शन में 'भारत का राजा' लिखा था.
2- अहमदनगर जिले के 22 वर्षीय युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया.
3- नासिक जिले के मालेगांव में दो समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों मालेगांव में कॉलेज के छात्रों के लिए करियर गाइडेंस कार्यक्रम के लिए आए थे और इस दौरान कथित तौर पर धर्मों की तुलना करने लगे. इन लोगों के खिलाफ धारा 295A (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने का इरादा) और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.
4- कोल्हापुर में बीते सप्ताह 31 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं. पुलिस ने चार मामले दर्ज कर 41 लोगों को गिरफ्तार किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










