
महाराष्ट्र में टास्क फोर्स, यूपी में टेस्टिंग, कर्नाटक में स्क्रीनिंग... कोरोना पर क्या करने जा रहें है देश के बड़े राज्य
AajTak
कोरोना पर चीन से आ रहे टेंशन वाले आंकड़ों ने भारत में हलचल बढ़ा दी है. केंद्र की सलाह के बाद भारत में राज्य सरकारों ने कोविड को लेकर अपनी चौकसी बढ़ा दी है. महाराष्ट्र ने एक टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया है तो कर्नाटक में पैसेंजरों की स्क्रीनिंग होगी. इसके अलावा दिल्ली, यूपी और बंगाल में भी सतर्कता बरती जा रही है.
चीन से आ रहे कोरोना के आंकड़ों ने भारत सरकार को अलर्ट कर दिया है. भारत के कई राज्यों ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. पूरे हालात पर नजर रखने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा है कि पॉजिटिव सैंपल का जिनोम सीक्वेंसिंग तैयार कराएं और कोरोना से जुड़े देश दुनिया की हलचल पर निगाह बनाए रखें.
पश्चिम बंगाल ने सरकार ने भी कहा है कि राज्य की कोविड से पैदा होने वाले हालात पर नजर है और राज्य सरकार किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है.
बता दें कि चीन में कोरोना विस्फोट के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज स्वास्थ्य मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की. मंडाविया का कहना है कि अभी करोना खत्म नहीं हुआ है. मैंने सभी संबंधित लोगों को अलर्ट कर दिया है. हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं. केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कहा है कि वे अपने यहां के कोरोना पॉजिटिव केस का सैंपल केंद्र की एजेंसी के पास जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए जरूर भेंजे.
कोविड पर महाराष्ट्र बनाएगा टास्क फोर्स
कोरोना की नई चुनौतियों से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने टास्क गठित करने की घोषणा की है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य सरकार हालात का आकलन करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन करेगी.
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के सवालों का जवाब देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोरोना पर हम केंद्र से तालमेल बनाएंगे और जैसा कि नेता प्रतिपक्ष ने सुझाव दिया है हमलोग एक टास्क फोर्स या कमेटी का गठन करेंगे जो कि कोरोना से जुड़े हालत पर नजर रखेगी, और राज्य सरकार को सुझाव देगी इन सुझावों पर निश्चित रूप से राज्य सरकार अमल करेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










