
महाराष्ट्र में उद्धव गुट की नेता के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, हादसे के वक्त नहीं थीं सवार, पायलटों को मामूली चोटें
AajTak
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है. हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट को मामूली चोटें आई हैं लेकिन उन्हें समय पर फर्स्ट एड मुहैया करा दी गई. सुषमा अंधारे इस हेलिकॉप्टर से किसी कार्यक्रम में शिरकत करने जाने वाली थी.
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है. इस हेलिकॉप्टर में शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता सुषमा अंधारे सवार होने वाली थीं. लेकिन उससे पहले ही ये हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस घटना में दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं.
यह घटना सुबह लगभग 9.30 बजे हुई. ये हेलिकॉप्टर एक जनसभा के लिए अंधारे को लेने जा रहा था. इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलिकॉप्टर लैंडिंग के वक्त नियंत्रण खो देता है और क्रैश हो जाता है. घटना में हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट को मामूली चोटें आई हैं. घटना के बाद पुलिस और इमरजेंसी टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पायलटों को तुरंत फर्स्ट डे मुहैया कराई.
ये हेलिकॉप्टर एक निजी एविएशन कंपनी का था. कहा जा रहा है कि हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कोई हेलीपैड नहीं था, जिस वजह से लैंडिंग के समय हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद रायगढ़ के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.
कौन हैं सुषमा अंधारे?
सुषमा अंधारे एक वकील और लेखिका भी हैं. उन्हें दलित और आदिवासी समुदायों के बीच सराहनीय काम करने के लिए जाना जाता है. वह उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना का हिस्सा हैं.
बता दें कि महाराष्ट्र की रायगढ़ लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के चुनाव के तहत सात मई को वोटिंग होनी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








