
महाराष्ट्र में आज नामांकन का आखिरी दिन, महायुति ने 9 तो MVA ने 21 सीटों पर अब तक नहीं उतारे उम्मीदवार
AajTak
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है, लेकिन महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधन अब तक सभी 288 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं कर पाए हैं.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है, लेकिन महा विकास अघाड़ी (MVA) और महायुति (Mahayuti) गठबंधन सभी 288 सीटों के लिए अब भी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं कर सके हैं. बता दें कि महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की गुट की एनसीपी के अलावा कुछ छोटे स्थानीय दल शामिल हैं. वहीं महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना और शरद पवार गुट की एनसीपी के अलावा अन्य छोटे दल शामिल हैं. महायुति के सहयोगियों बीजेपी और शिवसेना ने सोमवार को क्रमश: 25 और 13 प्रत्याशियों की अपनी तीसरी सूची जारी की.
वहीं 6 सीटों पर महायुति के अन्य सहयोगियों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया. महायुति ने अब तक 288 में से 279 सीटों पर कैंडिडेट उतार दिए हैं. इनमें से 146 पर बीजेपी, 78 पर शिवसेना, 49 पर अजित पवार की एनसीपी और 6 सीटों पर अन्य सहयोगी चुनाव लड़ रहे हैं. इसमें रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) कलिना से उम्मीदवार उतारेगी, युवा स्वाभिमान पार्टी बडनेरा से चुनाव लड़ेगी, राष्ट्रीय समाज पार्टी गंगाखेड़ से और जन सुराज्य शक्ति पार्टी शाहुवाड़ी से, जनसुराज्य पक्ष हाथकणंगले और राजश्री शाहुविकास अघाड़ी शिरोल से चुनाव लड़ेगी. महायुति को अभी 9 और सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना बाकी रह गया है.
एमवीए ने अब तक 265 सीटों पर उतारे हैं उम्मीदवार
वहीं महा विकास अघाड़ी में शामिल शरद गुट की एनसीपी ने सोमवार को 6 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की. कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने पहले ही क्रमश: 102 और 84 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, जबकि शरद गुट की एनसीपी ने 82 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. इस तरह एमवीए ने अब तक 265 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. उसे अभी 21 और सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान करना बाकी रह गया है. शरद गुट ने नागपुर की काटोल सीट पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है. यहां से महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को पहले टिकट मिला था, लेकिन शरद गुट ने सोमवार को उनका नाम हटाते हुए उनके बेटे सलील देशमुख को काटोल से अपना उम्मीदवार नामित किया.
वहीं कांग्रेस पार्टी ने कोल्हापुर से अपना उम्मीदवार बदल दिया. पहले इस सीट से राजेश लाटकर को टिकट मिला था, लेकिन अब उनकी जगह मधुरिमाराजे छत्रपति कोल्हापुर से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी. एमवीए साझेदारों के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग सहमति बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जो लोकसभा चुनाव में अपनी सफलता को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं, जब उन्होंने महाराष्ट्र की 48 में से 30 सीटें जीती थीं. शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोलापुर (दक्षिण) से उम्मीदवार खड़ा करने के खिलाफ कांग्रेस को आगाह किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा करती है तो अन्य सहयोगी भी उसके दावे वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा कर सकते हैं और इससे एमवीए में समस्याएं पैदा होंगी.
दो या तीन सीटों पर अंत तक चर्चा होगी: संजय राउत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










