
महाराष्ट्र: मां ने आठ साल की बेटी को 29वीं मंजिल से नीचे फेंका, फिर दे दी अपनी जान
AajTak
महाराष्ट्र के पनवेल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एक महिला ने अपनी बेटी को 29वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया और फिर थोड़ी देर बाद अपनी भी जान दे दी. हाउसिंग सोसायटी के लोगों ने गिरने की आवाज सुनी, वो मौके पर पहुंचे. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पनवेल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, 'हमारे पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी.
महाराष्ट्र के पनवेल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी आठ साल की बेटी को 29वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया और फिर खुद भी छलांग लगाकर जान दे दी. यह घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे पनवेल के पालासपे इलाके में स्थित एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हुई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 37 साल के मैथिली दुआ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. बुधवार सुबह उसने अपनी बेटी को ऊंची मंजिल से नीचे धक्का दे दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद महिला ने भी छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने बताया कि जैसे ही हाउसिंग सोसायटी के लोगों ने गिरने की आवाज सुनी, वो मौके पर पहुंचे. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पनवेल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, 'हमारे पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी. बच्ची के गिरने के बाद कुछ ही मिनटों में उसकी मां ने भी कूदकर आत्महत्या कर ली.'
इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी ने बताया कि, 'शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी, परिवार से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में महिला ने ऐसा कदम उठाया.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










