
महाराष्ट्र: मनसे नेता पर 4 करोड़ 11 लाख की ठगी का आरोप, जानिए पूरा मामला
AajTak
महाराष्ट्र के कल्याण (Maharashtra Kalyan) में मनसे शहर अध्यक्ष पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने इस मामले में मनसे शहर अध्यक्ष व उनके भाई पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के कल्याण (Maharashtra Kalyan) में महात्मा फुले थाने में मनसे शहर अध्यक्ष कौस्तुभ देसाई और उनके भाई कल्पेश देसाई के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि MNS शहर अध्यक्ष ने धोखाधड़ी से हस्ताक्षर के आधार पर एक बैंक से 4 करोड़ 11 लाख रुपये निकाल लिए. यह ठगी उन्होंने अपने ही एक साथी के साथ की है. दोनों भाइयों पर जमीन मालिक से 4 करोड़ 11 लाख 21 हजार 753 रुपये ठगने का आरोप है.
जानकारी के अनुसार, गणेश म्हात्रे ने महात्मा फुले पुलिस थाने में दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार कौस्तुभ देसाई के साथ गौरीपाड़ा में 20 पुश्तैनी भूखंड विकसित करने का समझौता हुआ था. ड्रीमहोम्स नाम के तहत समझौते करार किए गए थे. एचडीएफसी बैंक में पैसे के लेन-देन के लिए खाता खोला गया था. इसके लिए म्हात्रे से सारे दस्तावेज लिए गए. इसके बाद कौस्तुभ देसाई ने कहा कि बैंक ठीक से काम नहीं कर रहा है तो जीपी पारसिक बैंक में खाता खुलवाया.
इस बीच जब म्हात्रे ने ऑडिट किया तो उन्हें पता चला कि उनके साथ 4 करोड़ 11 लाख रुपये की ठगी हुई है. आरोप लगाया गया कि कौस्तुभ और उनके भाई कल्पेश देसाई ने यह धोखाधड़ी की है. एचडीएफसी बैंक में खाता खोला गया. म्हात्रे का आरोप है कि उनसे झूठ बोला गया था कि खाता नहीं खोला गया था. फ्लैट धारकों ने इस बैंक में पैसा जमा कराया था.
आरोपी ने कहा- मैंने दे दिए हैं सारे पैसे
शिकायत के मुताबिक, कौस्तुभ और कल्पेश देसाई ने फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर 4 करोड़ 11 लाख रुपये निकाले और म्हात्रे से ठगी की. उसके बाद म्हात्रे ने कौस्तुभ देसाई और उनके भाई कल्पेश देसाई दोनों के खिलाफ कल्याण के महात्मा फुले थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वहीं इस मामले में कौस्तुभ देसाई ने कहा कि मैंने पार्टनर को सारे पैसे दे दिए हैं, वे उन पर गलत आरोप लगा रहे हैं. देसाई ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर मामला दर्ज किया है. पुलिस जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










