
महाराष्ट्र: बिजली बिल अपडेट करने का आया मैसेज, लिंक पर क्लिक करते ही लगी बड़ी चपत
AajTak
नागपुर में ठगों ने बिजली अधिकारी बनकर बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर शख्स को दो लाख रुपये की चपत लगा दी. नागपुर के 48 साल के शख्स को टेक्स्ट मैसेज कर बिजली बिल अपडेट करने को कहा. इसके लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही उसके अकाउंट से 2.14 लाख रुपये की रकम दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हो गई.
महाराष्ट्र के नागपुर में एक क्लिक से शख्स को लाखों रुपये की चपत लग गई. खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताने वाले फ्रॉडस्टर्स ने नागपुर के 48 साल के शख्स को टेक्स्ट मैसेज कर बिजली बिल अपडेट करने को कहा. दरअसल मैसेज के जरिए शख्स को एक ऑनलाइन लिंक भेजा गया था, जिस पर क्लिक करते ही शख्स को 2.14 लाख रुपये का चूना लग गया.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स को अपने मोबाइल फोन पर एक टेक्स्ट मैसेज मिला, जिसमें कहा गया था कि अगर उसने इस अपने बिजली के पेंडिंग बिलों का भुगतान नहीं किया तो उनका बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को लगा कि यह मैसेज महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) की तरफ से आया है तो उसने इस नंबर पर फोन किया. फोन उठाने वाले शख्स ने उसे मोबाइल फोन पर रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल करने को कहा.
अधिकारी ने बताया कि ऐप डाउनलोड करने के बाद ठगों ने उससे पेमेंट करने को कहा. शख्स को लगा कि वह बिल अपडेट कर रहा है तो उसने लिंक पर क्लिक किया. कुछ ही सेकंड के भीतर उसके बैंक अकाउंट से 2.14 लाख रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हो गए.
धोखाधड़ी के लिए सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम के प्रावधानों और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
बता दें कि हाल के महीनों में कई यूजर्स को रैंडम नंबर्स से वॉट्सऐप या एसएमएस के जरिए मैसेज मिले हैं, जिसमें उनसे कहा गया कि एक नंबर पर तुंरत कॉल नहीं करने पर उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा. इन मामलों के तूल पकड़ने पर एसबीआई ने हाल ही में ग्राहकों से सचेत रहने को कहा था. एसबीआई ने ग्राहकों से इस तरह के फ्रॉड मैसेज से बचने की सलाह दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










