
महाराष्ट्र: बारामती थाने के बाहर धरने पर बैठे भतीजे रोहित, अजित पवार विमान क्रैश की जांच की मांग
AajTak
दिवंगत अजित पवार के विमान हादसे की जांच को लेकर विधायक रोहित पवार ने मुंबई पुलिस की शिकायत दर्ज न करने पर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने बारामती पुलिस थाने पहुंचकर मामले की गंभीर और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए. रोहित पवार ने कहा कि यदि लापरवाही या दोष मिलेगा तो तुरंत FIR दर्ज कर दोषियों को हिरासत में लिया जाए.
महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की जांच को लेकर विधायक और उनते भतीजे रोहित पवार ने सख्त रुख अपनाया है. मुंबई पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने से इनकार किए जाने के बाद रोहित पवार आज बारामती के पुलिस थाने पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए और यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो उसके खिलाफ तुरन्त एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लिया जाना चाहिए.
रोहित पवार के साथ सैकड़ों समर्थक और बड़ी संख्या में वकील भी पुलिस थाने के बाहर मौजूद रहे. समर्थकों की भारी उपस्थिति के कारण थाने का इलाका पूरी तरह राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया था.
रोहित पवार ने साफ किया कि यह मामला सिर्फ एक हादसे की जांच का नहीं है, बल्कि सच को सामने लाने का है. उन्होंने दोहराया कि जब तक जांच पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी नहीं होती और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, वह अपनी आवाज उठाते रहेंगे.
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री फडणवीस ने की अजित पवार के प्लेन हादसे की CBI जांच की सिफारिश, भतीजे रोहित ने किया विरोध
इस मामले को लेकर बारामती में राजनीतिक हलचल तेज है और स्थानीय स्तर पर जनता भी इस जांच को लेकर काफी चिंतित है. पुलिस की ओर से अभी तक इस बाबत कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जांच जल्द ही निष्पक्ष रूप से होगी और दोषियों को सजा मिलेगी.
इस हादसे की गहराई से जांच और इसके पीछे की सच्चाई सामने लाने के लिए अब लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है, ताकि राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










