
महाराष्ट्र: बदलापुर चुनाव में शिवसेना शिंदे गुट के एक ही परिवार को छह टिकट, बीजेपी बोली - काबिल उम्मीदवारों की कमी
AajTak
बदलापुर नगर परिषद चुनाव में शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से म्हात्रे परिवार को छह टिकट देने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया. नगराध्यक्ष पद भी इसी परिवार को मिला है. बदलापुर चुनाव में परिवारवाद पूरी तरह हावी होता नज़र आ रहा है.
महाराष्ट्र के थाणे जिले में स्थित बदलापुर में नगर परिषद का चुनाव होने वाला है. चुनाव में इस बार सबसे बड़ा मुद्दा किसी पार्टी की जीत-हार नहीं, बल्कि वंशवाद की पकड़ बन गया है. शिवसेना (शिंदे गुट) ने चुनावी मैदान में एक ही परिवार के छह सदस्यों को टिकट देकर स्थानीय राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.
शहर प्रमुख वामन म्हात्रे, जो लंबे समय से बदलापुर की राजनीति में प्रभावशाली नाम रहे हैं. वह खुद, पत्नी, बेटे, भाई, भाभी और भतीजे को टिकट दिलवाया है. नगराध्यक्ष का टिकट भी परिवार को ही दिया गया है.
49 सदस्यों वाली परिषद में एक ही परिवार को छह टिकट मिलना चर्चा और आलोचना दोनों का कारण बन गया है. बीजेपी ने इसे स्पष्ट रूप से वंशवाद बताया और आरोप लगाया कि शिवसेना शिंदे गुट के पास योग्य कार्यकर्ताओं की कमी हो गई है.
2015 में भी म्हात्रे परिवार के चार पार्षद चुने गए थे, लेकिन इस बार संख्या छह तक पहुंचने से आश्चर्य और नाराज़गी दोनों बढ़ी है.
वंशवाद का मुद्दा तभी और तगड़ा हुआ जब पार्टी ने पूर्व नगरसेवक प्रवीण राउत के परिवार को भी तीन टिकट दे दिए. यानी सिर्फ म्हात्रे ही नहीं, दूसरे परिवारों की भी पूरे पैनल में मजबूत हिस्सेदारी दिखाई दी.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र निकाय चुनाव: चुनाव आयोग का HC में हलफनामा- VVPAT के लिए कानूनी प्रावधान नहीं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










