
महाराष्ट्र: बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ ने की चार युवकों को पीटा, ग्रामीणों पर केस दर्ज
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला जिले के हाथरुण गांव में बच्चा चोरी की अफवाह में चार युवकों को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा. ये सभी जलगांव जिले के रहने वाले थे और टोकरियां बेचने का काम करते थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस अब हमलावर ग्रामीणों पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.
महाराष्ट्र के अकोला जिले के बालापुर तहसील के हाथरुण गांव में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने चार युवकों को जमकर पीटा. इन लोगों पर सिर्फ इसलिए शक किया गया क्योंकि वो मुस्लिम पहनावा में थे और गांव में घूम रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है. चारों शख्स अकोला के खड़की इलाके में तंबू लगाकर रहते हैं और जलगांव जिले के मुक्ताईनगर के निवासी हैं. वो टोकरियां बेचने का काम करते हैं और इसी सिलसिले में हाथरुण गांव पहुंचे थे. लेकिन गांव में उनके बारे में अचानक बच्चा चोरी करने वाले गैंग की अफवाह फैल गई. इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर मारपीट की.
चोर समझकर चार भिखारियों की पीटकर हत्या
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया. पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें वो निर्दोष साबित हुए. इस घटना पर थाना प्रभारी गोपाल ढोले ने बताया कि इनमें से किसी की भी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि निर्दोष लोगों की पिटाई करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी. पुलिस ने संकेत दिए हैं कि हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










