
महाराष्ट्र: फूड स्टॉल मालिक की पिटाई... मराठी नहीं बोलने पर मनसे कार्यकर्ताओं ने पीटा
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक फूड स्टॉल मालिक को एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने मराठी में बात न करने पर कथित तौर पर पीट दिया. घटना का एक वीडियो मंगलवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसमें कुछ हमलावर राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रतीक वाले स्कार्फ पहने हुए दिखाई दिए.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक फूड स्टॉल मालिक को एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने मराठी में बात न करने पर कथित तौर पर पीट दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक यह घटना मंगलवार को भयंदर इलाके में हुई. घटना का एक वीडियो मंगलवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसमें कुछ हमलावर राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रतीक वाले स्कार्फ पहने हुए दिखाई दिए.
जानकारी के अनुसार खाना खरीदते समय एक व्यक्ति ने एक स्टॉल मालिक से मराठी में बात करने के लिए कहा. जिस पर उसने उनसे सवाल किया. इससे वह व्यक्ति नाराज हो गया और स्टॉल मालिक पर चिल्लाने लगा. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति के साथ मौजूद कुछ अन्य लोग भी उसके साथ शामिल हो गए और स्टॉल मालिक को थप्पड़ मार दिया.
यह भी पढ़ें: मुंबई: मराठी में बात न करने पर मनसे कार्यकर्ताओं ने की दुकानदार की पिटाई, सात पर केस दर्ज
अधिकारी ने बताया कि स्टॉल मालिक की शिकायत के आधार पर कश्मीरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है. मनसे के सदस्य राज्य में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बैंकों में मराठी भाषा के उपयोग पर जोर दे रहे हैं.
इससे पहले भाषा विवाद को लेकर बीते दिनों भी एक मामला सामने आया था. जहां एक मॉल में कर्मचारी ने जब मराठी में बात नहीं की तो मनसे के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे मनसे कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी से कानपुर पकड़कर माफी भी मंगवाया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










